By 121 News
Mohali, Feb.01, 2026:--जो चीज भारत को दुनिया भर में सबसे अलग बनाती है, वह निश्चित रूप से हमारे किचन में पाए जाने वाले मसालों की विविधता है। ये मसाले हमारे व्यंजनों की रीढ़ हैं और पूरे देश भर में कई अलग-अलग रूपों में इसकी खेती की जाती है। भारत के स्वाद को समझते हुए "शेफ़ी एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड" भी खाद्य श्रेणियों में भारतीय रसोई के लिए एक अद्भुत और स्वादिष्ट प्रोडक्ट लेकर आया है। "शेफ़ी एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड" ने "शेफ़ी मसाले" ब्रांड नाम के तहत अपने प्रीमियम गुणवत्ता वाले मिश्रित और शुद्ध मसाले मोहाली में लॉन्च किए हैं।
"शेफ़ी मसालो" के बारे में जानकारी देते हुए "शेफ़ी एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड" की निदेशिका शेफ सुनैना नंदा ने बताया कि हमारे मसाले सभी मसाला रेंज मे उपलब्ध है। उनकी तरफ से फिलहाल अभी "शेफ़ी मसाले" के 12 मसालों की रेंज लांच की जा रही है। जिनमे से 6 मसाले रेडी टू कुक है। ये ना सिर्फ आपका समय बचाते हैं, बल्कि आपके पैसे भी बचाते हैं। जिनमें आपको लहसून, प्याज, और अदरक कुछ भी मिलने की जरूरत नहीं है।बस सब्ज़ी काटो, टमाटर ग्रेवी में मिलाओ, 4 चमचे ऑइल डालो थोड़ा सा पकाकर "शेफ़ी मसाले" के 2 चमच डालो और सब्जी तैयार | ये मसाले है पनीर मसाला, हैदराबादी बिरयानी मसाला, चिकन मसाला, मटन मसाला, अमृतसरी छोले मसाला और किचन किंग मसाला | अन्य 6 मसाले है धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर (सेलाम-तमिलनाडु की विशेष), खूनी लाल मिर्च पाउडर (कश्मीरी), तूफानी रेड चिल्ली पाउडर (राजस्थानी), गरम मसाला, टी मसाला, जो अभी बाजार में पेश किए गए है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे 100 से अधिक मसालों की विशाल रेंज पेश की जाएगी। इनमें से कई मसाले तो ऐसे होंगे, जिनके बारे में अभी तक किसी को भी जानकारी न होगी।
"शेफ़ी एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड" के निदेशक रमीन नंदा ने बताया कि उनकी तरफ से पेश किए जा रहे सभी "शेफ़ी मसाले" कच्चे माल की सर्वोत्तम गुणवत्ता का उपयोग करके अच्छी तरह से पिसे हुए और स्थानीय स्वाद देने के लिए सही अनुपात में मिश्रित होते हैं। "शेफ़ी मसालों" को छोटे और माध्यम साइज़ के बैचों में बनाया जाता है और उत्पाद के दौरान सुगंध, स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है।लंबे समय के लिए गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए विशेष पैकेजिंग में पैक किया जाता है।
शेफ सुनैना नंदा ने आगे बताया कि अब ग्राहको के पास सबसे अनूठे और शुद्ध मसालो को ऐसी रेंज है, जो भोजन के स्वाद को बढ़ाने वाला है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से निर्मित, ये मसाले एक आदर्श मिश्रण है, जो उन्हें सभी भारतीय व्यंजनों को एकदम स्वादिष्ट बनाता है।
No comments:
Post a Comment