By 121 News
Chandigarh, May 12, 2025:-सफाई कर्मचारी यूनियन के चुनाव में मोनू बोहत ने किशन चड्ढा को भारी मतों से हराया। हर दो साल होने वालें यूनियन के चुनाव में पूर्व प्रधान किशन चड्ढा को हराने के बाद मोनू बोहत ने कहा कि ये जीत कर्मचारी भाई बहनों की जीत है। मोनू बोहत ने सांसद मनीष तिवारी ओर कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की की मुख्य तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि इनका मुझे पूर्ण समर्थन रहा है। कांग्रेस के नीटू प्रधान, धर्मवारी, गुरचरण सिंह,लव कुमार के साथ पूर्व मेयर कुलदीप ढलोड, वसीम मीर, विशाल मेहरा का बढ़ चढ़कर साथ ओर समर्थन रहा जिनके कारण मेरी जीत की राह आसान रही। मोनू बोहत ने कहा में कर्मचारियों के हकों की लड़ाई के पीछे नहीं हटूंगा ओर शहर की बेहतरी के लिए तन मन से मेहनत करूंगा। सुबह मोनू सुबह पहले सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद करने उनके आवास स्थान गए तत्पश्चात चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की का फूल गुलदस्ता देकर धन्यवाद किया।
No comments:
Post a Comment