Friday, 25 April 2025

पाकिस्तान का हुक्का पानी हर तरफ से बंद होना चाहिए। दीपक शर्मा देश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। दीपक शर्मा।

By 121 News
Chandigarh, April 25, 2025:-पहलगाम आंतकी हमले में शहीद हुए भारत देश के निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति हेतु रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 32 के द्वारा कैंडल मार्च करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के साथ साथ रोश प्रदर्शन भी किया गया।
दीपक शर्मा ने कहा देशभर में आतंकवाद के प्रति देश के लोगों का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश के लोग अपनी भावनाओं को रोश प्रदर्शन करके जाहिर कर रहे हैं।

दीपक शर्मा ने कहा यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं बल्कि हर एक हिंदुस्तानी पर था। आज सारा देश हमले में शहीद हुए लोगों के परिवारों के साथ खड़ा हैं। उन्होंने कहा देश के हर नागरिक को हमले में शहीद हुए लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अपने जीवन में से कुछ पल जरूर निकालने चाहिए। आज देश के हर नागरिक हर भारतीयों का कर्तव्य बनता है। कि वह शहीदों के परिवारों के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़ा रहे।

No comments:

Post a Comment