Friday, 25 April 2025

कई मुस्लिम संगठनों ने पहलगाम हत्याकांड की निन्दा की: इसे इन्सानियत को शर्मसार करने वाला जुर्म बताया

By 121 News
Chandigarh, April 25, 2025:-जामा मस्जिद में आज जुमे की नमाज़ पढ़ने के बाद सभी मुसलमान भाईयों ने आंतकवादी द्वारा जो पहलगाम कश्मीर में इन्सानियत को शर्मसार करने वाली हरकत की है और इन्सानियत का कत्ल करते हुए कश्मीर की सुन्दरता देखने गए हमारे भाईयों की जो हत्याएं की हैं, उसकी घोर निन्दा की है। निन्दा प्रस्ताव पास करने वालों में चण्डीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर विजय राणा, मस्जिद के प्रधान गुरमेल खान, खजानची मेहंदी हसन, कांग्रेस के माईनारिटी सैल के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद आबिद, मुस्लिम यंग कमेटी के प्रधान  जाफ़र अली और अन्य पदाधिकारी दिलशाद, नज़ीर मोहम्मद और सरदार अली भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment