Friday 22 December 2023

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में शुरू: चंडीगढ़ से मल्होत्रा व टंडन ने लिया हिस्सा

By 121 News
Chandigarh, Dec.22,2023:- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई दिल्ली स्तिथ  राष्ट्रीय कार्यालय में शुरू हुई। बैठक में चंडीगढ़ से  प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा , चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हिमाचल के सह प्रभारी  संजय टंडन तथा  चंडीगढ़ व पंजाब के संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलू ने बैठक में हिस्सा ले रहे है। उनके साथ पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी उपस्थित है। बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी,  प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, प्रभारी व सह प्रभारी  हिस्सा लें रहे है।
 बैठक में संगठनात्मक विषयों के अलावा 2024 के लोकसभा चुनावो की तैयारियों पर भी चर्चा हुई सभी प्रदेशाध्यक्षों ने अपने अपने प्रदेशों की रिपोर्ट भी पेश की।

No comments:

Post a Comment