Sunday 30 July 2023

विकास नगर मौलीजागरां में अखंड अष्टयाम कीर्तन का आयोजन

By 121 News
Chandigarh, July 30, 2023:-विकास नगर मौलीजागरां के निवासियों द्वारा सामूहिक तौर से शिव मंदिर विकास नगर में कल 29 जुलाई से आज दोपहर बाद अखंड अष्टयाम कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे 24 घंटे के लिए *हरे राम हरे कृष्णा* का जाप किया गया। कीर्तन में कल से सैंकड़ों भक्तों ने भाग लिया और अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की। 
आज अखण्ड कीर्तन के जाप का भोग डालने के साथ साथ दोपहर से ही विकास नगर निवासियों और आए मेहमानों के लिए लंगर लगाया गया जिसमें कांग्रेस नेताओं मनीष बंसल, मुकेश राए, विनोद शर्मा, ओ.पी वर्मा, दीपा दूबे, मिट्ठू प्रसाद, कृष्णा चौधरी, जगदीश चौधरी, संजय सिंह, राकेश राय, शुभम् चौधरी, विकास गुप्ता, विशाल मांझी,सोनू पाल, अमित तिवारी,ध्रुव चौधरी, देव मुनि चौधरी, शिव जी चौधरी, राजू  ,वीरेंद्र गुप्ता ,  जीतेन्द्र पाल, हरेन्द्र राय, परमानंद  मंडल, जीतेन्द्र, सीपर्सन ब्यास, श्री पाल जी, विनोद यादव, ब्यास मुनि, शिव प्रकाश यादव, सनी मिश्रा ,जय नाथ, तारकेश्वर चौधरी , दीपनारायण ठाकुर, बरमेश्वर चौधरी ने लंगर में जोशो खरोश से सैंकड़ों भक्तों को भोजन वितरित किया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

No comments:

Post a Comment