Wednesday 31 May 2023

भाजपा चंडीगढ़ के लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ और अपशब्दों का सहारा ले रही है: राजीव शर्मा

By 121 News
Chandigarh, May 31, 2023:-चंडीगढ़ कांग्रेस के बारे में झूठा और भ्रामक बयान देने और शहर के पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री के अगले संसदीय चुनाव लड़ने या न लड़ने के बारे में अनर्गल कयास लगाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण सूद की आलोचना की है। 

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने भाजपा नेता के बयान की आलोचना करते हुए आज यहां कहा कि शहर के बारे में पवन कुमार बंसल द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दों को संबोधित करने के बजाय, भाजपा चंडीगढ़ के लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ और अपशब्दों का सहारा ले रही है। उन्होंने भाजपा नेता के बयान को अनावश्यक और बचकाना करार देते हुए कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय भाजपा पर शहर में उनके अपने कुशासन के कारण पैदा हुई वास्तविक समस्याओं से भागने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि केन्द्र द्वारा चंडीगढ़ में एकत्र किए गए सारे करों को शहर के विकास के लिए आवंटित नहीं किया जाता है और क्यों इसका एक हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। बंसल अगला चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस बात की चिंता करने के बजाय बीजेपी को बढ़ते ट्रैफिक जाम को सुलझाने, करों की उच्च दरों, बिगड़ती नागरिक सुविधाओं, शहर और गावों की स्वच्छता और डडूमाजरा में लगातार बढ़ते कचरे के पहाड़ को कम करने के बारे में सोचना चाहिए।   कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि बंसल, जो कांग्रेस आलाकमान के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं , समय आने पर शहर से अगले लोकसभा के लिए चुनाव लड़ने के बारे में स्वयं ही फैसला कर लेंगे। आज इस तरह के मुद्दों को उठाना जल्दबाजी है और भाजपा द्वारा इस बारे में माथापच्ची करना उनकी अपनी असुरक्षा की कहानी बताता है। 
भाजपा नेता द्वारा चंडीगढ़ में विकास के दावे को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस सुन्दर शहर के लोगों ने पिछले 9 साल में गैरजिम्मेदार प्रशासन, अपने मुम्बई निवास में अधिकतर समय बिताने वाली सांसद और  भाजपा के विभाजनकारी और भ्रष्ट एजेंडे के कारण अपने जीवन स्तर और रहन सहन की गुणवत्ता में गिरावट को देखा है। उन्होंने दावा किया कि चण्डीगढ़ की जनता ने अगला चुनावी मौका मिलते ही पर भाजपा को हराने का मन बना लिया है।

No comments:

Post a Comment