Tuesday 2 May 2023

कजाखिस्तान की टीम ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया दौरा प्लांट के टेक्निकल सिस्टम की ली जानकारी

By 121 News
Chandigarh, May 02, 2023:-कजाखिस्तान की इंजीनियरिंग कंपनी "असताना अवतोस्ट्रॉय" की 07 सदस्यीय टीम ने आज धनास स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया और इसके टेक्निकल सिस्टम के बारे में विस्तार से नॉलेज और जानकारी हासिल की। नगर निगम कमिश्नर आनंदिता मित्रा के मार्गदर्शन में निगम अधिकारियों ने डेलिगेट्स का अभिनंदन किया। इस दौरान नगर निगम पार्षद जसबीर सिंह बंटी, राहत विर्क और नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के एस डी ओ गुरचरण सिंह मौजूद रहे।

जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि कजाखिस्तान की इंजीनियरिंग कंपनी "असताना अवतोस्ट्रॉय" के डेलिगेट्स से मिलकर अच्छा लगा। यह और भी अच्छा लगा कि उन्हें चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्य पसंद आए। डेलिगेट्स ने इस दौरान विशेष तौर पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर विजिट किया और इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी हासिल की। बंटी ने कहा कि शहर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि विदेशी कंपनियां भी चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर की साफ सफाई व्यवस्था, गार्बेज प्रोसेसिंग सहित सीवेज ट्रीटमेंट कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment