Sunday 30 April 2023

प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात 100वां एपिसोड समस्त नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत: हीरा नेगी

By 121 News
Chandigarh, April 30, 2023:-
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री ओर चंडीगढ़ की पूर्व डिप्टी मेयर  हीरा नेगी ने चंडीगढ़ के बूथ संख्या 154, 155 , 156, कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के "मन की बात" कार्यक्रम के 100 एपिसोड पुरे हुए। महापौर अनूप गुप्ता की वार्ड में किये गए इस आयोजन की दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से करोड़ों देशवासियों को देश और मानवता की सेवा के लिए ऊर्जा, प्रेरणा, और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है वह अभूतपूर्व और प्रेरणास्रोत है। नेगी ने कहा कि मोदी जी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न भू भागों में रहने वाले , विभिन्न क्षेत्रों में देश और मानवता की सेवा करने वाले नायकों को राष्ट्रीय ही नही बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पहचान दी है यह हम सभी करोड़ों भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के मन की बात कार्यक्रम से देश के प्रत्येक क्षेत्र जिसमें सामाजिक मानविकी मुद्दे और उनका स्थानीय सामाजिक समाधान , महिला सशक्तिकरण , शिक्षा , स्वच्छता , धार्मिक ओर पर्यटन विकास , पर्यावरण की रक्षा , नवोन्मेष, वोकल फॉर लोकल , आयुर्वेद , दिव्यांग जनों के लिए कार्य , खेल, आदि को लेकर करोड़ों भारतवासियों को प्रेरणा ओर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है यही भावना करोड़ों देश सेवा के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करती है |
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जतिंद्र मल्होत्रा , कार्यक्रम संयोजक संगीता अग्रवाल , मंडल प्रधान सुमिता कोहली, बूथ प्रमुख डेजी महाजन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment