Wednesday 31 May 2023

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने हेतु सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण अभियान का शुभारंभ

By 121 News
Chandigarh, May 31, 2023:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा  की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में  नो वर्ष बेमिसाल- सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में मनाया जा रहा है।  इसी के तहत देशभर में 29 मई से 30 जून तक सेवा सुशासन  एवं गरीब कल्याण अभियान चलाया जा रहा है  जिसके बारे में जानकारी देने के लिए  चंडीगढ़ भाजपा द्वारा सेक्टर 10 स्थित  होटल माउंट व्यू में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 
प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  ने संबोधित किया उनके साथ मेयर  अनूप गुप्ता, वरिष्ठ उपमहापौर कंवर राणा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन उपस्थित थे उनके अलावा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकिशोर, सचिव तजिंदर सिंह सरां, दीपक मल्होत्रा के अलावा शक्ति प्रकाश देवशाली, महिंदर निराला, सुखविंदर परमार,संजीव कुमार वर्मा, अजय शर्मा,  उमेश घई, श्लोक गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने वाला यह ऐतिहासिक पल है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर से  सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण अभियान की शुरुआत कर रहे है।
नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थीं और उनकी पुनः चुनावी जीत के बाद वे 2019 में  दूसरी बार प्रधानमंत्री बने । इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। मोदी सरकार के दौरान कई पहल की गईं, जिनमें से जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना,  नई शिक्षा नीति आदि अनेक प्रमुख योजनाएं शामिल है इनके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक सुधारों की पहलों, घर घर तक बिजली पहुंचाना, हर घर नल, नई सड़को का निर्माण, नागरिकता संशोधन बिल, एकल भारत अभियान, देश की आंतरिक सुरक्षा और  रक्षा में सुधार ,  आत्मनिर्भर भारत अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व के संबंध में कानूनी सुधार,  देश के आंतरिक और बाह्य मामलों में नीतियों के संशोधन आदि कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों को  हासिल किया है। इनके अलावा कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक से निजात दिलाना,  भव्य राम मन्दिर  का निर्माण, उज्जैन महाकाल का लोकार्पण, काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण, नए संसद भवन का निर्माण आदि ऐतिहासिक कदम उठाए गए है देश का मान सम्मान बढ़ाया गया है अनेकों ऐसी उपलब्धिया इन 9 वर्षों के शासनकाल मे प्राप्त की है जिनको जन जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत
18 जून को सेक्टर 34 के रैली  ग्राउंड में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा ।
1जून से 10 जून तक  1000 विशिष्ट प्रभावी व्यक्तियो के  परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा जिनमें की वोटर जैसे  ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, कवि, राष्ट्रीय अवार्ड या अलंकार प्राप्त करने वाले महानुभाव,  व्यापारी,  उद्यमी,  पत्रकार, समाज सेवी, धार्मिक नेता,  डॉक्टर,  वकील आदि शामिल होंगे,  4 जून को युवा मोर्चा द्वारा विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस  अभियान की  केंद्रीय संयोजक समिति सदस्य राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन व महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रेखा गुप्ता उपस्थित रहेंगे । इस आयोजन के तहत सुबह 11:00 बजे  कॉलोनी व  स्लम एरिया के बच्चों को एयरफोर्स म्यूज़ियम ले जाया जाएगा, 12:30 बजे कुष्ठ रोगी आश्रम में रहने वालों व दिव्यंगों को बर्ड पार्क , 4:00 बजे महिलाओं को रायपुर कलां गौशाला, 5:00 बजे वरिष्ठ नागरिकों के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर तथा  6:00 बजे रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को  हॉर्टिकल्चर प्लांट सेक्टर 48 ले ले जाया जाएगा।

   प्रत्येक जिले में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन किए जाएंगे जिसके तहत  भारतरत्न अटल  जिला में 9 जून को,  पंडित दीनदयाल जिला में 10 जून को,  रानी झांसी जिला में  12 जून को,  अंबेडकर जिला में 13 जून को , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला में 14 जून को तथा शहीद भगत सिंह जिला में 19 जून को  संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के जाएंगे।
 11 जून को विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ।
11 जून को ही सभी जिलों में जिला स्तर पर लाभार्थी सम्मेलनो  का आयोजन किया जाएगा ।
1 जून से 10 जून तक वार्ड स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ  परिचर्चा व  सह भोज का आयोजन होगा।
21 जून को योगा दिवस बूथ स्तर पर कार्यक्रम किये जायेंगे।
 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के  कार्यक्रम को हर बूथ पर स्तर पर किये जायेंगे।
25 जून को  सुबह 11 बजे  मन की बात का कार्यक्रम होगा और शाम को प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस सम्मेलन में आपातकाल पर संवाद का कार्यक्रम होगा
20 जून से 30 जून तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता शहर के सभी 2.38 लाख घरो तक पहुंचेंगे तथा लोगो को मोदी सरकार की उपलब्धियों से जानकर करवाएंगे व मिस कॉल करके भाजपा से जोड़ेंगे।
 इससे पूर्व सोशल मीडिया के प्रभावी व्यक्तियों के साथ संवाद  कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।
इस इस अवसर पर प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के  कार्यकाल में हुई मुख्य  उपलब्धियों को लेकर एक पीपीटी प्रेजेंटेशन भी दिखाइ गयी।

No comments:

Post a Comment