By 121 News
Chandigarh Dec.18, 2021:-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को शहर में निगम चुनावों में मैदान में उतरे कांग्रेस के उम्मीदवारों में जनसभाओं को संबोधित कर उनमें जोश एवं जीत का मंत्र दिया। इस दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वार्ड नं. 17 में नसीब जाखड़ के बार्ड में जनसभा का संबोधित करते हुए कहा कि जाखड़ में वह जोश एवं उम्मीद देखी जो अपने वार्ड में ही नहीं पूरे शहर में बदलाव करने का जज्वा है। उन्होंने कहा कि एेसे युवा उम्मीदवार कांग्रेस के पास हैं और जो पैसे कमाने के लिए बल्कि जनता का सेवक बनकर काम करने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि जाखड़ इस बार्ड में जीत प्राप्त कर नया इतिहास लिखेगा। सुरजेवाला ने कहा कि निगम आज भ्रष्टाचार, कुशासन का अडडा बन चुका है। निगम में सत्तारुढ़ भाजपा व केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के राज में सिटीब्यूटीफुल कहे जाना वाला शहर आज स्वच्छता के मामले में 66वें पायदान पर पहुंच गया है। शहर आज कूडे़ के ढेर पर खड़ा है। इस वार्ड से पांच साल पहले जीते भाजपा के उम्मीदवार व वर्तमान मेयर के राज में शहर में द्रुगति को देखते हुए अब समय आ गया है कि भाजपा को उखाड़ फेंकने का। कहने को शहर में भाजपा का डबल इंजन काम कर रहा है लेकिन लोगों को झूठे वादों के सिवा कुछ नहीं दिया है। भाजपा ने शहर में लोगों को टैक्स के बोझ तले दबा दिया है। देश में आज महंगाई व बेरोजगारी इतनी है कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। सरकार ने देश में नोटबंदी तो कालेधन को रोकने के लिए की थी लेकिन आज वह खत्म न होकर कई गुणा बढ़ गया है। उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैस्ट का नाम देते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को राहत देने की बजाय उनकी परेशानी को डबल व खर्च बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में निगम ने पानी व सीवरेज के रेट डबल कर दिये हैं और लाभ में चल रहे बिजली विभाग को प्राइवेट कंपनी को बेचा जा रहा है जिससे शहर में आने वाले दिनों में बिजली के रेट भी कई गुणा बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर टैक्स बढ़ाकर 24 लाख करोड़ रुपये कमाए और आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया। आज महंगाई इतनी ज्यादा है कि परिवार का पेट भरना मुश्किल हो गया है।
वहीं इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के विधायक राजिंद्र राणा ने कहा कि जैसे हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भाजपा को उसकी असली चेहरा दिखाया है उसी प्रकार चंडीगढ़ के लोग भाजपा को आइना दिखाने की तैयारी में हैं। वार्ड प्रत्याशी नसीब जाखड़ ने कहा कि वह इस वार्ड में पैसा कमाने नहीं आम आदमी की परेशानियों को दूर करने के लिए उतरे हैं। कोरोना काल में नौकरी गंवाने के बाद भी मेरा जोश कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने में कम नहीं हुआ है। इससे पूर्व युवा कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सुरजेवाला को बड़ी फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment