Wednesday 28 October 2020

बरोदा विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने किया प्रचार

By 121 News

Chandigarh Oct. 27, 2020:- बरोदा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के समर्थन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसलहरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजानेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डाराजस्थान से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया व हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को गांव जागसी में सभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीतियों से किसान अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। कृषि विरोधी काले कानूनों के आने के बाद किसानों के अस्तित्व को पूंजीपति तय करेंगे। यह सरकार किसानों को निजी हाथों में बेचना चाहती है  निजी कंपनियां किसानों का फायदा नहीं कर सकती हैंउनका काम सिर्फ मुनाफा कमाना होता है। श्री राहुल गांधी जी ने सरकार से कहा था कि इन कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का उल्लेख किया जाए। लेकिन केंद्र और हरियाणा सरकार को यह मंजूर नहीं है। इस सरकार के फैसले जनता के हितों के विपरीत हैं। आज बरोदा की जनता को इस उपचुनाव के जरिए सरकार को संदेश देना है कि किसान ना दबेंगेना झुकेंगे और ना पीछे हटेंगे। इस उपचुनाव में इस सरकार को संदेश देना है कि यह सरकार स्थिर नहीं हैयह सरकार जाने वाली है।

वहीं इस दौरान हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा की जनता का उत्साह देखकर यह साफ महसूस हो रहा है कि इस समय कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आंधी चल रही है। जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी में है। यह विश्वास इसलिए है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने किसानमजदूरगरीबव्यापारी वर्ग समेत अन्य वर्गों की रक्षा की हैउनके हितों की लड़ाई लड़ी है। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए काले कानूनों ने हमारे किसानमजदूर और आढ़ती भाइयों की कमर तोड़कर रख दी है। जिस न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने दी थीउसे यह सरकार खत्म करना चाहती है। कृषि क्षेत्र हमारे हरियाणा प्रदेश की रीढ़ की हड्डी है। लेकिन इस सरकार ने आज कृषि क्षेत्र पर हमला बोला है। इन काले कानूनों को बनाने से पहले प्रधानमंत्री जी को किसानमजदूर और व्यापारी वर्ग के दुख दर्द को भी समझना चाहिए था। लेकिन ना तो प्रधानमंत्री मोदी जी और ना ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का वास्ता आप लोगों से है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश की बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। इस चुनाव में बरोदा की जनता के पास मौका है कि वह भाजपा को आईना दिखाएइस सरकार को असलियत दिखाए। मुझे पूर्ण रुप से विश्वास है कि बरोदा की जनता कांग्रेस प्रत्याशी श्री इंदुराज नरवाल जी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा पहुंचाएगी।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा कह रही है कि एक सीट से फर्क नहीं पड़तालेकिन उन्हें मालूम है कि इस सीट के दूरगामी परिणाम होंगे। 10 वर्ष तक केंद्र और हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी। उस समय फसलों पर लागत बहुत ही कम थी और किसानों को फसलों के दाम अच्छे मिलते थे। लेकिन आज इसका उलट है। आज किसानों की फसल पर लागत ज्यादा है और फसल के दाम कम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बातों से ठगना जानती है। आज हर वर्ग इस सरकार से परेशान है।

राजस्थान से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। आज पूरा देश हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट की तरफ देख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल एक सामान्य परिवार से आते हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह इस तानाशाह सरकार को वोट की चोट के जरिए जवाब दें और कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल को भारी मतों से जिताएं।

इस दौरान विधायक रेणु बालाविधायक अमित सिहागपूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मापूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment