Thursday 14 May 2020

देवशाली ने हस्तनिर्मित मास्क किये वितरित

By 121 News
Chandigarh May 14, 2020:-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में चलाये जा रहे 'घर घर मास्क अभियान' के अंतर्गत आज सेक्टर 29 में भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर द्वारा हस्तनिर्मित मास्क वितरित किये गए।   इस अवसर पर उनके साथ अंकुश गुप्ता, सुशील पांडेदीपक शर्मा, मनदीप घुम्मन, गौरव ठाकुर, मनदीप सिंह, सौरव भरद्वाज, विराज मौर्य, सुभाष कुमार, परमजीत लकी, मुकेश चनालिया, नरिंदर सिंह, राजन कपूर आदि उपस्थित थे। 

मास्क वितरित करते हुए पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने अन्य कार्यकर्ताओं सहित सभी स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।   शहरवासियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तक मास्क पहुँचाने का संकल्प लिया है।   उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा  लॉकडाउन के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

No comments:

Post a Comment