Friday 10 August 2018

केजरीवाल ने की हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग

By 121 News

Chandigarh 10th August:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने आवास पर हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा प्रभारी गोपाल राय, प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व दिल्ली सांसद सुशील गुप्ता के साथ मीटिंग ली | जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे केजरीवाल हरियाणा में अपनी गतिविधियाँ व उपस्थिति बढ़ा रहे है | शिवरात्रि के दिन रोहतक में जलाभिषेक किया था और अगले ही दिन हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की |

इस मीटिंग में उन्होंने शपथ-पत्र जारी किया व केजरीवाल ने कार्यकताओं संग देश को नंबर वन बनाने की शपथ ली | यह शपथ पत्र अब कार्यकर्ताओं को दिया गया है व 15 अगस्त से "हरियाणा-जोड़ो-अभियान" के दुसरे चरण में कार्यकर्ता इस शपथ-पत्र को हरियाणा के प्रत्येक घर तक लेकर जायेंगे |

हरियाणा प्रभारी गोपाल राय ने आगामी रणनीति व सन्गठन पर चर्चा की| गोपाल राय ने कहा कि 15 अगस्त से "हरियाणा-जोड़ो-अभियान" का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है | इस चरण में हल्का उपाध्यक्ष जो कि 5 पोलिंग स्टेशन पर 1 बनाये गये थे बूथ स्तर तक मीटिंग करेंगे व डोर टू- डोर प्रचार करेंगे व यह शपथ पत्र प्रदेश की जनता तक लेकर जायेंगे |

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि "हरियाणा-जोड़ो-अभियान" के पहले चरण कार्यकर्ताओं को भरपूर सहयोग, समर्थन मिला व 50 हजार से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़े व लाखों लोगों के तक पार्टी की नीति को पहुचाया  | दुसरे चरण में प्रत्येक घर तक आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता दिल्ली के कामों व नीति का प्रचार करेगा व हरियाणा के प्रत्येक नागरिक को भी आप कार्यकर्ता ये शपथ दिलाएगा ताकि हरियाणा व इस देश को इन लुटेरो से बचाया जा सके |

इस मीटिंग में में लोकसभा सन्गठन मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महिला जिला अध्यक्ष  विधानसभा सन्गठन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, हल्का उपाध्यक्ष, सोशल मिडिया प्रभारी  व अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे |

 


No comments:

Post a Comment