Saturday 11 August 2018

“प्रतिज्ञा” फाउंडेशन ने मलोया गाँव में पौधारोपण का आयोजन किया

By 121 News

Chandigarh 11th August:- चंडीगढ़ स्थित गैर सरकारी संस्था "प्रतिज्ञा" फाउंडेशनद्वारा आज मलोया गाँव में बस स्टैंड के साथ सटे पार्क में पौधारोपण का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन  ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया | उनके साथ पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक रविंदर पठानिया, स्थानीय पार्षद राजेश कालिया, जिला उपाध्यक्ष श्रवण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राहुल दिवेदी, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव विजय राणा, अरुणदीप, महामंत्री युवा मोर्चा ललित कांसल,राकेश अग्रवाल, मुनीशपारछा, संजीव लोहाट आदि उपस्थित थे |

पौधारोपण कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष भरत कुमार ने अपने पदाधिकरियों उपाध्यक्ष रोहताश व् सतीश, महासचिव महेंद्र पाल धीमान, रामचंद्र यादव, जसबीर कौर राधेश्याम व् संजय के साथ मिल कर मुख्यातिथि संजय टंडन  का स्वागत किया | इस अवसर पर संजय टंडन, रविन्द्र पठानिया, राजेश कालिया, राहुल दिवेदी ने अपने करकमलों द्वारा पौधारोपण किया और उसके उपरान्त उपस्थित सभी लोगों ने 110 पौधे लगाये |

इस मौके पर उपस्थित लोगों को वृक्षों के लगाने के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को इनकी छाया तो बहुत अच्छी लगती है परन्तु जब हम इन वृक्षों का अपने हितों के लिए कटाव करते हैं तो इनके बारे में बिलकुल नहीं सोचते | आज मानव अपने स्वार्थों के चलते वृक्षों का कटाव करते जा रहा है | आजअपने चारों और अगर आप दृष्टि दौडायेंगे तो पाएंगे कि कई देशों प्रदेशों में बाढ़ का प्रकोप, कहीं अंधड़ तूफ़ान का प्रकोप, कहींअत्यधिक गर्मी का प्रकोप ऐसा प्रतीत होता है की प्रकृति ने अपना आंशिक रूप दिखाना शुरू किया है | जिस से जो वातावरण में अचानक परिवर्तन दिखाई दे रहा है उस से भी भयंकर परिणाम इस से आने वाले समय में दिखाईदेंगे| उन्होंने आहवान किया कि अभी भी समय है संभलने का वरना बाद में पछतावा ही शेष बचेगा | आज उचित समय है पौधा लगाने का | हर व्यक्ति को प्रति वर्ष 10 पौधे लगाना आवश्यक है | इन पौधों को लगाने के साथ साथ इनकी देखभाल भी करना हमारा परम कर्त्तव्य है | उन्होंने प्रतिज्ञा फाउंडेशन के इस प्रकार के कार्यों के प्रति अभियान चलाने पर संस्था के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाये प्रदान की |

कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष भरत कुमार ने आये हुए सभी गणमान्यों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था गत 3 वर्षों से चंडीगढ़ व् उसके आसपास के क्षेत्र में सामाजिक भलाई के कार्यों को करती रही है और निकट भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों को करती रहेगी|


No comments:

Post a Comment