Thursday, 3 October 2024

किन्नर मंदिर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू: मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की

By 121 News
Chandigarh, Oct.03, 2024:--शक्ति व साधना का पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत गुरुवार को कलश स्थापना के साथ हो गयी है। मंदिरों व घरों में लोगों ने कलश की स्थापना की है। नवरात्र के पहले दिन जय माता किन्नर मंदिर बापूधाम सेक्टर 26 में भी मंदिर की प्रमुख महंत कमली माता की मौजूदगी में कलश स्थापना के साथ मां की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई।मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की आराधना की जाएगी। मंदिर में विश्व कल्याण के लिए संपुष्ट पाठ किया जा रहा है। मां के दरबार को को भी बेहद ही आकर्षक और मनमोहक रूप से सजाया गया है। मंदिर में अखंड दीपक जलाये गए हैं। दीपक की ज्योति शुद्व देसी घी से प्रज्वलित की गई है।।

जय माता किन्नर मंदिर की प्रमुख महंत कमली माता ने बताया कि आज गुरुवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पहले कलश की स्थापना की गई और इसके बाद माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की गई। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय बन गया है। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जायेगी और सुख-समृद्धि की कामना की जायेगी। नवरात्र को लेकर मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप सजाया गया है। मंदिर के पुजारियों द्वारा फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से मां के मंदिर को आकर्षक रूप दिया गया है। नौ दिनों तक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान रहेगा।उन्होंने आगे बताया कि  मंदिर में कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया है। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता हैं कि माता शैलपुत्री की उपासना से मानव में आध्यात्मिक जागरूकता का संचार होता हैं।

MP Vikram Sahney Contributes Rs. 10 Crores for Transforming ITIs into Skill Centre of Excellence

By 121 News
Chandigarh, Oct.03, 2024:--In a landmark initiative aimed at enhancing technical education and empowering youth with industry-relevant skills and to create 10,000 jobs in Punjab, five Industrial Training Institutes (ITIs) in Punjab are set for a major transformation and will be providing Jobs to over 5000 Youth annually. Additionally Dr. Sahney is also establishing 3 New World Class Skill Centres in Patiala, Jalandhar and Ludhiana along with the already existing Multi Skill Development Centre of Amritsar, where over 5000 youth will recieve free of cost Skill Training and Jobs annually.

Today, a Memorandum of Understanding (MoU) was signed between the Department of Technical Education, Government of Punjab, and Dr. Vikramjit Singh Sahney, Padma Shri, Member of Parliament, Rajya Sabha, in august presence of Education Minister Sr. Harjot Singh Bains. As per the MOU Dr. Sahney will be making a contribution of rupees INR 10 Crore towards the upgradation of five ITIs: ITI Ludhiana 2 Crore, ITI Patiala 3 Crore, ITI Mohali- 1.5 Crore, ITI Sunam- 1.66 Crore, and ITI Lalru- 2 Crore.

Dr. Sahney stated that through this initiative he aims to transform these institutions into Skill Centres of Excellence by introducing cutting-edge technology and infrastructure. The upgradation includes the installation of modern machinery such as CNC Turners, Robotic Welders, 3D Printers, the establishment of Skill Development Labs, and renovation of the buildings. Additionally, these centres will be linked with local industries, ensuring a robust industry-connect for placements and apprenticeships for ITI students.

Dr. Sahney also stated that these ITIs will provide 5000 Jobs to the youth of Punjab every year, he is in constant touch with the local industries near all these five ITIs and with the help of Institute Management Committees there will be a robust industrial connect for Placements and Apprenticeships for ITI Students. He added that he is committed to upgrading these ITIs into Centres of Excellence, which will not only offer top-notch training but will also serve as a bridge between skilled youth and the industries that require their expertise.

Education Minister Sr. Harjot Singh Bains stated that this initiative spearheaded by Dr. Vikramjit Singh Sahney is a remarkable contribution towards transforming our ITIs into modern hubs of skill development. By introducing cutting-edge technology and industry linkages, these Centres of Excellence will not only enhance the employability of our youth but also help in bridging the skill gap in the local industry, this will open up new avenues for employment and growth in Punjab.

Wednesday, 2 October 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव--पिछड़े एवं दलित वर्ग से जुड़ी दर्जनों संस्थाओं ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया एलान

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2024:-हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान से पूर्व उस समय कांग्रेस पार्टी को भारी बल मिला। जब पिछड़े एवं दलित वर्ग से जुड़ी दर्जनों संस्थाओं ने उसे समर्थन देने का एलान किया।
हरियाणा प्रदेश अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग परिसंघ के बैनर के नीचे समस्त हरियाणा प्रदेश की अनुसूचित जाति की लगभग 40 सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर एक प्रेस वार्ता करके इस आशय की घोषणा की। 
प्रेस वार्ता को परिसंघ के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह के साथ साथ हरियाणा प्रदेश चमार कोऑर्डिनेशन के संयोजक एसपी चालिया, राजबीर सिंह (पानीपत), कृष्ण कुमार (सोनीपत), महिंदर पाल सिंह नागरा (यमुनानगर), प्रभु दयाल सिरोही (कैथल) व राज सिंह अंबाला ने भी संबोधित किया।
कर्मवीर सिंह ने बताया कि बेशक प्रदेश में इस समय ओबीसी वर्ग से आते नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हैं परंतु वे ना तो बैकलॉग भर सके और ना ही पदोन्नति में आरक्षण दे दे सके, जोकि प्रदेश के दलित पिछड़ा वर्ग की मुख्य मांगें हैं।
इसके अलावा एससी/एसटी वर्ग के लिए इनकम क्राइटेरिया भी नहीं बढ़ाया।

इन नेताओं ने जानकारी दी कि बैठक कर गहन विचार विमर्श करने के उपरान्त अपनी 31 मांगों का दलित (चमार) एजेंडा मिशन 2024 तैयार किया था। इन सभी मांगों पर विचार करने के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। तत्पश्चात आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को इस दलित चमार एजेंडा को अपने घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) में शामिल करने के लिए उन्हें सौंपा गया। दलित चमार एजेंडे के शुरू में ही यह लिखा गया था कि जो भी पार्टी इस ऐजेंडे को लागू  करने के लिए अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी चमार जाति उसी पार्टी को वोट देगी।

कर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी पार्टियों के मेनिफेस्टो का अध्ययन करने पर यह पाया गया कि कांग्रेस पार्टी ने दलित एजेंडा में वर्णित मांगों में से ज्यादातर मांगे अपने मेनिफेस्टो में शामिल की हैं। इसलिए सभी संस्थाओं ने सोच विचार करते अब यह निर्णय लिया है  5 अक्टूबर को समस्त दलित समाज के लोग कांग्रेस पार्टी को अपना वोट देंगे ताकि हमारी सभी मांगों को हरियाणा में बनने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार से लागू करवाया जा सके।

 कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे जी नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी बार-बार दलित वंचित पिछड़े वर्ग समाज की आवाज को उठा रहे हैं l संपूर्ण भारत में जातिगत जन गणना करवाने की मांग कर रहें हैं l दलित एवम् पिछड़े समाज की हर क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के आधार पर बनती हिस्सेदारी दिलवाने/ सुनिश्चित करने की बात कर रहें हैं जो आज तक किसी ने नहीं की । जगह जगह पर संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन करके संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं  l  कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में बहन कुमारी शैलजा और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का लगभग एक जैसा ही रुतबा है l जिस तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव  के दौरान समस्त दलित एवं पिछड़ा समाज ने  एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को एकमुश्त वोट दिया था और बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल करने से रोक दिया था l इसी के परिणाम स्वरूप उसकी संविधान बदलने के मंशा को नाकाम कर दिया था l अबकी बार  हमने किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के बहकावे में नहीं आना, किसी भी तरह के लोभ, लालच, झूठे वायदों के बहकावे में नहीं आना और अपना कीमती वोट बिल्कुल भी खराब नहीं करना l बाबा साहब द्वारा दिए गए वोट के अधिकार की कीमत को समझना है  l यदि हम किसी अन्य राजनैतिक पार्टी को अपना वोट देते हैं तो हमारा वोट बैंक बंट जाएगा जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा और दलित विरोधी बीजेपी  पार्टी फिर से अपने मकसद में कामयाब हो जाएगी l इसलिए दलित समाज की सभी सामाजिक संस्थाओं का आपसे अनुरोध है कि जिस प्रकार हमने लोकसभा चुनाव में एकजुटता के साथ एक मुस्त कांग्रेस पार्टी को अपना वोट दिया था ठीक उसी प्रकार अब भी आने वाली 5 अक्टूबर 2024 को हरियाणा में सभी दलित समाज विशेष कर चमार जाति के लोगों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए अपना कीमती वोट कांग्रेस पार्टी को ही देना है ताकि हम अपनी मांगों को  कांग्रेस पार्टी की सरकार के ऊपर दवाब डालकर लागू करवा सके और अपने हक अधिकारों को सुरक्षित रख सकें l 

चंडीगढ़ काँग्रेस ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई 

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2024:-चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े श्रद्धापूर्वक तरीक़े से मनाई और उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत कॉंग्रेस के  कार्यकर्ताओं  द्वारा गांधी जी के दिल के करीब रहे प्रसिद्ध भजनों के सुनने से हुई। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिंदर भाटिया, अच्छे लाल गौड़, नंदिता हुड्डा, विक्रम चोपड़ा, जाहिद परवेज खान, जसबीर बंटी, दिलावर सिंह और रमेश गुप्ता ने भारत के अलग अलग धर्मों, जातियों, क्षेत्रों और संस्कृतियों का पालन  करने वाले करोड़ों लोगों को एक छत्र के नीचे लाकर एकजुट करने और फ़िर उन्हें भारतीयता के एक सूत्र में बांधने में महात्मा गांधी के योगदान को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केवल महात्मा गांधी के नैतिक मार्गदर्शन में लड़े गए गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम के कारण विविधताओं से भरे और सदियों से राजनीतिक रूप से विभाजित भारत 1947 में पहली बार विश्व के मानचित्र पर एक  मजबूत और एकजुट देश के रूप में उभर सका। कॉंग्रेसी नेताओं ने यह भी कहा कि गांधी ने न केवल धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत की बुनियाद रखी, बल्कि दुनिया के कई देशों को अपनी-अपनी शासन व्यवस्थाओं में मानवीय और गरीब पोषक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। जिनके  शासनकाल  में भारत की बहादुर सेना ने 1965 के युद्ध में पड़ोसी देश पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। उन्होने  शास्त्री के किसानों औऱ जवानों के  प्रति  उनके  अपार स्नेह को याद करते हुए कहा कि  यह दुख  की बात है कि आज भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपनाकर और "अग्निपथ" जैसी योजनाएं लाकर लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए "जय जवान जय किसान" के नारे का अपमान कर रही है। 

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, जीरकपुर में बेहतरीन थाली के साथ नवरात्रि मनाएँ

By 121 News
Zirakpur, Oct.02, 2024:-वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, जीरकपुर में नवरात्रों के शुभ अवसर पर  'नवरात्रि  फूड फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है।  होटल के महाप्रबंधक  मनिंदरजीत सिंह सिब्बल ने बताया कि नवरात्रि कॉल हैकर होटल को अपने विशेष नवरात्रि फूड फेस्टिवल की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है,। उन्होंने बताया कि यह फूड फेस्टिवल 3 अक्टूबर से 11अक्टूबर तक चलेगा। जीरकपुर स्थित  4-सितारा होटल में  एक खास नवरात्रि थाली का लुत्फ़ उठाने के लिए आमंत्रित करता है, जिसे इस जीवंत त्यौहार की भावना का जश्न मनाते हुए आपके स्वाद को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल 399 रुपए + टैक्स में, मेहमान नवरात्रि थाली का आनंद ले सकते हैं। होटल की समर्पित  टीम ने एक बेहतरीन मेनू तैयार किया है जिसमें पारंपरिक व्यंजनों की एक शानदार श्रृंखला है जो इस त्यौहार के मौसम से जुड़े स्वाद और सामग्री को उजागर करती है।  नवरात्रि थाली में फल, सलाद, शकरकंद की टिक्की, रायता, काशीफल की सब्जी, जीरा आलू, रसवाला आलू, कुट्टू आटा चीला, कुट्टू आटा पूरी, सिंघाड़े के आटे की कढ़ी, सामक चावल, सामक खिचड़ी, साबूदाना पापड़ और सोंठ की चटनी, चुकंदर का हलवा, साबूदाना खीर, मखाना खीर आदि शामिल हैं। वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि फूड फेस्टिवल न केवल स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि इस शुभ समय के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर एक साथ रहने और जश्न मनाने के लिए एक आदर्श सेटिंग के रूप में भी कार्य करता है।  नवरात्रि थाली त्यौहार के दौरान प्रतिदिन उपलब्ध है, और यह सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण की सिफारिश की जाती है कि आप इस फूड फेस्टिवल से  न चूकें।

अहिंसा दिवस एवं भगवन महावीर के वें निर्वाण महोत्सव पर आयोजित मैराथन दौड़: स्वस्थ जीवन और अहिंसा का संदेश

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2024:- अहिंसा दिवस एवं भगवन महावीर के वें निर्वाण वर्ष के  अवसर पर जैन मिलन चंडीगढ़ (रजिस्टर्ड)  द्वारा चंडीगढ़ में एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । दौड़ प्रातः7.00 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर  से शुरू होकर सुखना लेक पर समाप्त हुई। 
मैराथन का मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर के जीवन और उनके द्वारा दिए गए अहिंसा, शांति, और संयम के संदेश को फैलाना था । इसके साथ ही, यह दौड़ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और समाज में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित की गयी।  
दौड़ में , जैन एवं अन्य समुदायों के 234 लोगों ने भाग लिया। जैन मिलन चंडीगढ़ द्वारा यह आयोजन श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी चंडीगढ़ (रजिस्टर्ड) के सहयोग से किया गया।  कार्यक्रम में टॉयसिटी के वरिष्ठ डॉक्टर, डॉ सुखबीर सिंह मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर जैन मिलन चंडीगढ़ एवं श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी चंडीगढ़ की समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही। जैन मिलन(सेण्टर) के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री संत कुमार जैन ने अहिंसा दिवस एवं भगवान् महावीर के संदेशों के बारे में बताया। कार्यक्रम के प्रायोजक SKG गारमेंट्स की और से बलबीर चंद सपरिवार , सोनू सीमेंट, मनीमाजरा से मनीष कुमार,  जैन मार्केटिंग हैल्लो माजरा की और से धर्मबहादुर जैन एवं  सेक्टर 26 से श्री रतन कुमार उपस्थित रहे। 
दौड़ में विकास कुमार (प्रथम), जिनेन्द्र जैन (द्वितीय ) एवं रोहित (तृत्य)  रहे, महिला वर्ग में साक्षी एवं सुखविंदर विजयी रही। क्रय क्रम का समापन वजेताओं को पुरूस्कार वितरण एवं ब्रह्म भोज से किया गया।

UT Girls Secures Second Consecutive Win in T20 Tournament, Thrash Nagaland by Six Wickets

By 121 News
Chandigarh, Oct.02, 2024:-UT girls defeated Nagaland in the second fixture of  the Women's Under 19 T20 played  by six wickets at Sultanpur. This is Chandigarh's second consecutive win in the tournament. Nagaland won the toss and elected to bat first. Team posted 72/8 runs in the stipulated twenty overs. Rakhi took four wickets in her four over spell and dominated the scene. Taisha Manchanda took two wickets. Skipper Namjeen Khatun scored the highest 19 runs. In reply, UT girls achieved the given target in the 14th over at the loss of four wickets. Captain Gulnaz scored 30  while Ganika Bansal added 23 runs.

Tuesday, 1 October 2024

यूवीएम ने टीवीसी की बैठक में चर्चा के लिए भेजे सुझाव 

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2024:-उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ यूवीएम के अध्यक्ष कैलाश जैन व महासचिव नरेश कुमार गोयल द्वारा टीवीसी कमेटी के चेयरमैन एवम कमिश्नर नगर निगम को शहर के वेंडर्स से जुड़े कुछ मुद्दों से संबंधित सुझाव भेज कर इन्हे टीवीसी की आगामी बैठक में चर्चा के लिए एजंडा के रूप में शामिल कर सदस्यों के सम्मुख विचार हेतु प्रस्तुत करने हेतु निवेदन किया है।
इस विषय में जानकारी देते हुए  यूवीएम के अध्यक्ष कैलाश जैन ने बताया कि उनके द्वारा भेजे गए सुझावों में वेन्डरज़ को  मार्केटों से बाहर अलग जगह दिए जाने की मांग की गई है इसके बारे में कैलाश जैन का कहना है कि किसी भी मार्केट का डिजाइन अथवा प्लानिंग उस मार्केट में जितनी दुकानें हैं उसी के हिसाब से बनाया गया है उसी के अनुसार फुटफॉल  के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है। अगर एक मार्केट में 100 दुकानों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है और उस मार्केट में 100 वेंडर को  अलग से एक्स्ट्रा बिठा दिया जाए तो उस मार्केट में 200 दुकान हो जयेंगी और फुटफॉल भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगी जिससे  इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ेगा जो किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं हो सकता। तथा पहले से  प्रोवाइड किया गया  इंफ्रास्ट्रक्चर इतने अधिक दबाव को सहन नहीं कर पाएगा । इसलिए वेंडर्स को मार्केट से अलग दूसरी जगह पर बिठाया जाना चाहिए।

पार्किंग व फुटपाथ क्लियर होनी चाहिए। पार्किंग अथवा  फुटपाथ में कोई वेन्डर  नहीं होना चाहिए ।

वेंडर पूरी मार्केट बना कर बैठ गए हैं वेंडर का मतलब स्ट्रीट वेंडर होता है जो सड़क के किनारे या अंदरूनी गलियों में  छोटी मोटी दुकान फड़ी  लगा कर लोगो तक जरूरत का सामान पहुंचता है तथा  अपना गुजारा करता है । दुकानदारों का कंपीटीटर नहीं होता । देखने मे आया है कि  NESP वेन्डरज़ ने अपनी फडीयो पर लाखों रुपए का सामान रखा है दुकानदार से ज्यादा समान  रखा है तो क्यों नहीं उसे दुकानदार ही  मान लिया जाए।  वह वेंडर नहीं है व्यपारी हो गया है,  ऐसे  वेंडर को दुकानदार की कैटेगरी में शिफ्ट कर देना चाहिए और उनकी जगह नए गरीब व्यक्ति को रोजी-रोटी कमाने की इजाजत दे दी जानी चाहिए ।
 सेक्टर 19 में पार्किंग एरिया में भी वेंडर बैठे है उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए ।
     सेक्टर 19 के सदर बाजार या किसी अन्य छोटी बूथ मार्केट की बात करें तो प्रशासन स्वयं इन मार्केटिंग को कन्जेस्टेड मार्केट मानता है और इन कन्जेस्टेड मार्केट में अगर वेंडर बिठाए जाएंगे तो और भी कन्जेस्टेड हो जाएगी इसलिए वेंडर को इन मार्केट से दूर रखा जाना चाहिए । 
         
 सदर बाजार की पार्किंग एरिया में वेंडर्स को बिठाया गया है जो सरासर नाजायज है उन्हे तुरंत शिफ्ट किया जाना चाहिए।

शहर में सभी वेन्डर जोनज़ लिए एक यूनिफार्म तथा एक ही तरह का Kiosk होना चाहिए ताकि शहर की खूबसूरती बन सके।

     साइकिल , रेहड़ी रिक्सा या अन्य साधनों से  अपनी रोजी रोटी कमाने वाले  छोटे छोटे वेंडर्स जो घूमते फिरते रहते है या सड़क किनारे  बहुत छोटी सा कारोबार करके अपनी रोजी रोटी कमाना चाहते है उनको लाइसेंस दिए जाने चाहिए तथा उनकी रोजी रोटी की सुरक्षा की जानी चाहिए।

जितने भी अवैध वेंडर्स बैठे है उनको या तो पक्का लाइसेंस दिया जाए अथवा उन्हें हटाया जाना चाहिए।
इनके अलावा जैन ने इस बात पर भी सवाल उठाया जब  सेक्टर 17,19, व 22 को नो वेंडिंग जोन घोषित किए गए थे तो इन सेक्टर में वेंडर्स को कैसे बिठाया गया, 
NESP और ESP की अलग अलग कैटेग्राइजेशन करने से को वेंडर्स स्पेसिफाइड वेंडिंग जोन में बैठे है उनको नुकसान होता है, अगर वेंडिंग जोन बनाए गए है तो सभी वेंडर्स को वहां शिफ्ट किया जाना चाहिए, पिक एंड चूज नही होना चाहिए।

खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित

By 121 News
Mohali, Oct.01, 2024:- खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज फेस.3ए मोहाली में  विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

फ्रेशर्स पार्टी के दौरान सीनियर व जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को समां घंटों बांधे रखा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा गीत, डांस, बॉलीवुड सॉन्ग, इत्यादि की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
 
इस अवसर पर मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर मिस्टर हेड़सम, मिस चार्मिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसे नये विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत काॅलेज नये विद्यार्थियों ने स्टेज पर रैम्प माॅडलिंग की और अपना परिचय व अपनी शौंक के साथ अपने भविष्य की योजनाओं को साझा किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के जजों ने उनसे प्रश्न भी पूछे। जिनका जवाब प्रतिभागियों ने दिया।

प्रतियोगिता के बाद मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में मिस फ्रेशर बी कॉम फर्स्ट सैमेस्टर की अवरीनजोत कौर को घोषित किया गया जबकि इसी सेमेस्टर के अक्षित को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मिस चार्मिंग बीए फर्स्ट  सैमेस्टर की छात्रा रितुल  को चुना गया जबकि मिस्टर हेड़सम का टाइटल बीए फर्स्ट  सैमेस्टर के छात्र मनप्रीत सिंह ने प्राप्त किया। इस सभी की ताज पोशी काॅलेज की प्रिंसीपल डाॅ हरीश कुमारी ने की, और सभी को बधाई दी। 

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासित जीवन सफलता के लिए महत्वपूर्ण तथ्य है। इसलिए वे हर स्थिति में अनुशासन का सदा ही पालन करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज में रैगिंग पर पूरी तरह से रोक है। सीनियर विद्यार्थियों को अपने जूनियर्स की हर प्रकार से सहायता करनी चाहिए और आपसी मेल मिलाप और एकता के साथ रहना चाहिए। इस दौरान उनके साथ कॉलेज के अन्य लैक्चरार्स व फैकल्टी मेंबर्स भी उपस्थित थे।

Second Innings Association Announces Free Counseling and Support Services for Senior Citizens

By 121 News
Chandigarh, Oct.01, 2024:-On the occasion of International Day of Older Persons, Second Innings Association is proud to announce the commencement of free counselling and consultation services for senior citizens. Starting this week, these services will be available every Wednesday and Saturday on an appointment basis.

The counselling sessions will allow senior citizens to discuss their issues in a confidential and supportive environment. After the first interaction, experts will work closely with the individual to provide the best possible solutions for their concerns. The initiative is aimed at addressing the emotional, social, and legal challenges faced by our elders.

In addition to counselling, Second InningsAssociation will also extend its support to needy senior citizens living alone by assisting them with their minimum requirement, in collaboration with Chandigarh Police and local Beat Box Officials.

We are dedicated to ensuring the well-being of our senior citizens, and this initiative reflects our commitment to their care and support. Senior citizens can contact us for appointments and further details.

Lawrence School Shines at CBSE Cluster Athletics Championships

By 121 News

Mohali, Oct. 01, 2024:-

Lawrence Public School, Sector 51 students have made their mark at the prestigious CBSE Cluster Athletics Championships held in Sector-7, Chandigarh, bringing home a remarkable tally of medals across multiple categories. Under the guidance of their dedicated coaches, the school's athletes demonstrated outstanding skill, determination, and sportsmanship, making the entire school community proud.

In the U-14 Girls category, Supreet Kaur clinched one Gold and one Silver medal, while the relay team secured Silver in the 4x100m relay. Harseerat Kaur competing in the U-17 Girls category, won Gold in the Javelin Throw, with the relay team securing Bronze in the 4x400m relay. In the U-19 Girls category, Arshpreet Singh won 2 Gold medals, Sneha earned one Gold and one Silver, and Dashpreet achieved Gold in the Javelin Throw. The U-19 Girls relay team also triumphed with Gold in the 4x100m and Silver in the 4x400m races.

The boys' teams also showcased remarkable performances. In the U-17 Boys category, Gurman secured one Gold and one Silver medal, Navrajveer won Gold in Javelin Throw, and Jaskaran earned Bronze in the 100m race. Gurkirat added a Bronze in Discus Throw, and the U-17 Boys relay teams won Silver in both the 4x100m and 4x400m events. In the U-19 Boys category, Sahibjeet Singh won Gold in Shot Put, while Sukhmanjeet Singh secured Bronze in Discus Throw.

Principal Veena Malhotra expressed her pride in the students' achievements, said that these outstanding results are a testament to the hard work and dedication of our students and coaches. Their success not only brings pride to our school but also reinforces the importance of perseverance and teamwork in sports.

Lawrence School's athletes have set a high bar for future competitions, and the school community looks forward to continued success in upcoming sporting events.

UT Girls Kicks off BCCI Domestic Season with a Win, Beats Saurashtra by 26 Runs in U19 T20 Tournament

By 121 News

Chandigarh, Oct. 01, 2024:-UT girls kicked off their BCCI Domestic season with a win by beating Saurashtra by 2 runs in the opening encounter of Women's Under 19 T20 tournament at Chaudhary Bansi Lal Cricket Stadium at Lahli on Tuesday. A splendid knock of 41 from Skipper Gulnaz followed by a clinical spell from Aahan Vaid helped the team to dominate the opposition.

 Earlier, Saurashtra won the toss and decided to field first. The top order - Simarpreet (7), Ganika Bansal (10) and Deepti Walia (4) failed to deliver with 30/3 on the board.  Gulnaz managed to lead the team to a respectable score but the other batter Navnoor (7) and Taisha Manchanda (1)  couldn't last long with 64/5 leaving the side in trouble again. Ashaba ended Gulnaz's stay as the batter scored 41 off 34 balls when the score was 88/6. With unbeaten Rakhi (10) and SamyraThakur (8) Chandigarh managed to score 101/6 in the stipulated twenty overs.

 

In reply, Saurashtra could not recover from the early spells and later Aahan Vaid (3/19) demolished the middle order to almost ensure the victory for Chandigarh. Apart from the unbeaten Ashaba (39), no batter could touch the double figures mark and the team was restricted to 75/7 . Chandigarh's next match is against Nagaland on October 2 at Sultanpur.