Friday, 31 July 2026

पारस हेल्थ पंचकूला में सफल सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी, 62 वर्षीय महिला को मिली दर्द से राहत

By 121 News
Chandigarh, July 31, 2026:-पारस हेल्थ पंचकूला के डॉक्टरों ने 62 वर्षीय महिला की जटिल सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक कर उन्हें लंबे समय से चल रहे गर्दन के दर्द और नसों पर पड़ रहे दबाव से राहत दिलाई। सर्जरी के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ और उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

महिला काफी समय से गर्दन में तेज दर्द, हाथों में झुनझुनी और कमजोरी की समस्या से परेशान थीं। धीरे-धीरे उनके लिए रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया था। जांच के दौरान एमआरआई में गर्दन की रीढ़ की हड्डी की दो डिस्क (सी4-सी5 और सी5-सी6) में गंभीर खराबी और नसों पर दबाव पाया गया। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सर्जरी का निर्णय लिया।

पारस हेल्थ के न्यूरोसर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. राजीव गोयल ने बताया कि मरीज की दो-स्तरीय सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी की गई। इस दौरान खराब हो चुकी डिस्क और अतिरिक्त हड्डी को हटाकर नसों पर दबाव कम किया गया। साथ ही रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने के लिए विशेष केज और बोन ग्राफ्ट लगाए गए। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज को जल्द राहत मिलने लगी।

डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि गर्दन में लगातार रहने वाले दर्द को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि नसों या स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव बढ़ता है तो हाथों में दर्द, सुन्नपन, कमजोरी और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर जांच और सही इलाज से इन गंभीर परेशानियों से बचा जा सकता है।

सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी अच्छी रही। दर्द में काफी कमी आई और उनकी सामान्य गतिविधियां भी बेहतर होने लगीं। अस्पताल से छुट्टी देते समय उन्हें दवा, फिजियोथेरेपी और नियमित फॉलो-अप की सलाह दी गई।

पारस हेल्थ पंचकूला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि बढ़ती उम्र, लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग तथा बदलती जीवनशैली के कारण सर्वाइकल स्पाइन की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। समय पर उपचार से नसों को स्थायी नुकसान से बचाया जा सकता है और मरीज सामान्य जीवन में जल्दी लौट सकता है।
Uploaded Image

No comments:

Post a Comment