By 121 News
Chandigarh, July 01, 2026:-पिछले तीन-चार दिनों से सेक्टर-32 सी के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। आज स्थानीय लोगों ने इस समस्या से पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा को अवगत कराया।
शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए दीपक शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग सभी घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। दूषित पानी पीने के कारण कई स्थानीय निवासियों को उल्टी-दस्त जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दीपक शर्मा ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।

समस्या के त्वरित समाधान हेतु दीपक शर्मा ने संबंधित विभाग के एसडीओ अजय मलिक से दूरभाष पर बात कर स्थिति से अवगत कराया और तुरंत कार्रवाई की मांग की।
दीपक शर्मा ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment