By 121 News
Chandigarh, Jan.27, 2026:-UGC Bill को लेकर महिलाओं और युवाओं के बीच फैलाए जा रहे भ्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलेश बनारसी दास, पूर्व मेयर चंडीगढ़ ने कहा कि यह बिल किसी के अधिकार छीनने के लिए नहीं, बल्कि गरीब, दलित, SC, ST और OBC परिवारों के बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए लाया गया है।
उन्होंने कहा कि आज सबसे ज़्यादा चिंता माताओं को अपने बच्चों की शिक्षा और युवाओं को अपने करियर को लेकर है। UGC Bill का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन और भर्ती नियम से हो, मनमानी और ज़्यादा फीस पर रोक लगे तथा हर बच्चे को बराबरी का मौका मिले।
कमलेश बनारसी दास ने स्पष्ट किया कि आरक्षण खत्म होने की बातें पूरी तरह गलत हैं। आरक्षण संविधान से मिला हक़ है और UGC Bill इसे कमजोर नहीं करता, बल्कि सही तरीके से लागू करने में मदद करता है।
उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे डरें नहीं, सच्चाई समझें और अपने बच्चों के भविष्य के लिए जागरूक बनें। वहीं युवाओं से कहा कि यह बिल उनके लिए पारदर्शी और निष्पक्ष सिस्टम लेकर आएगा।
शिक्षा अधिकार है, डरने की नहीं समझने की ज़रूरत है।
Great
ReplyDelete