By 121 News
Chandigarh, Sept.14, 2025:- बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण मीटिंग की गई। जिसमें मुख्य रूप से स्टेट कोऑर्डिनेटर सरदार अवतार सिंह करमपुरी और उनके साथ स्टेट कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार भी साथ में रहे ।
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है। मीटिंग में स्टेट कोऑर्डिनेटर सरदार अवतार सिंह करीमपुरी ने 2026 में चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव के मध्य नजर रखते हुए कुछ अहम फैसले लिए गए जिसमें हर वार्ड, बूथ और सेक्टर कमेटी तैयार की जाएगी जिससे संगठनात्मक तरीके से काम किया जा सके।
सभी जोन इंचार्जो की जिम्मेवरिया लगाई।
स्टेट कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार ने प्रशासन को भी चेतावनी देते हुए कहा कि चंडीगढ़ शहर कहने को तो सिटी ब्यूटीफुल है लेकिन पिछले दिनों बारिश होने के कारण यहां जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई थी जिसमें प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। पुरे शहर में चोरी,डकैती गुंडागर्दी आदि चरम पर है। चंडीगढ़ शहर की सड़कों का बुरा हाल है जिसमें बारिश के समय में बाहर निकलना भी दुभर हो जाता है।
आने वाली 9 अक्टूबर को बसपा के संस्थापक मान्यवर साहब कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस वार्ड नं 26, डड्डूमाजरा चंडीगढ़ में बड़े स्तर पर मनाया जायेगा।
मीटिंग में लोकसभा प्रभारी सुखदेव सिंह सोनू , ग्रामीण प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट विक्रांत,शंकर राव, मीडिया इंचार्ज दिनेश दहिया,सचिव इंद्रवीर, राजकुमार , वार्ड अध्यक्ष अशोक कुमार तथा बामसेफ़ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.!
No comments:
Post a Comment