Friday, 1 August 2025

पंचकूला स्वदेशी जागरण मंच और इनर व्हील क्लब ने तीज महोत्सव का किया आयोजन 

By 121 News
Panchkula, August 01, 2025:-पंचकूला स्वदेशी जागरण मंच और इनर व्हील क्लब के  द्वारा  पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना के साथ  हुई। इस मौके पर मुख्य तौर पर कालका की विधायिका शक्तिरनी शर्मा एवं राजेश गोयल सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम म शिव स्तुति की प्रस्तुति  साधना अग्रवाल जी द्वारा दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं  ने हरियाणवी डांस,  पंजाबी गिद्दा , पंजाबी गाने और ढोल नगाड़े का आनन्द लिया। सभी महिलाओं न तीज उत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया राजेश गोयल ने कहा कि सभीनमहिलाओं को आज प्रण लेना है कि वह अपने अपने घर पर स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करेंगी क्योंकि महिल ही घर की अनपूर्ण होती है ।उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आर्थिक विकास होगा और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से देश का पैसा देश में रहेगा  जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन से महिलाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध होंगे स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करके, देश विदेशी वस्तुओं पर अपनी निर्भरता कम कर सकता है इससे बेरोजगारी भी खत्म होगी ।स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करके, महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रख सकते हैं। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से युवाओं में देशभक्ति और स्वाभिमान की भावना जागृत होती है।  ।आज  इस मौके पर इनर व्हील क्लब ने हर बस्ती में महिलाओं को फ्री में सेनेटरी नैपकिन वितरित करने का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉक्टर बीनू राय, डॉ साधना अग्रवाल, पूजा, पूजा अग्रवाल,, अर्चना, गोयल, अरुण, सुनील, विनीत, प्रीति चौहान, पुष्पा सिंगरोह व इनर व्हीलक्लब की पुरी  टीम ने कार्यक्रम में  भाग लिया और सभी महिलाओं ने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का  संकल्प भी लिया।

No comments:

Post a Comment