By 121 News
Chandigarh, July 30, 2025:-चंडीगढ कश्यप राजपूत सभा के अध्यक्ष पद के लिए, 03.08.2025 को शायद मतदान नही होगा। क्योंकि नामांकन पत्रो की जांच ओर वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए केवल एक उम्मीदवार सः कुलवत सिह ही मैदान मे बचे है। ईससे पहले नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 22.7.2025 से 26.7.2025 को रात 8बजे समाप्त हो गई। ईस अवधि के दौरान सः मंजीत सिंह, डा प्रिंस मेहरा, अशोक कुमार और सः कुलवत सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रो की जांच 27.7.2025 को शाम 7बजे चुनाव समिति द्वारा की गई। जिस मे विनोद बिट्टू चुनाव आयुक्त सह रिटर्निग अधिकारी एल डी कश्यप, कृष्ण कुमार, राजिंदर कुमार, सःनरिन्द सिंह चुनाव आयोग के सदस्य सह मतदान अधिकारी शामिल थे। जांच के बाद सः मंजीत सिंह, डाॅ पिॅस मेहरा, अशोक कुमार और सःकुलवत सिंह के नामांकन पत्र 27.7.2025 को स्वीकार कर लिए गए थे। उस के बाद दो उम्मीदवारो सःमजीत सिंह, डॉ पिॅस मेहरा, अशोक कुमार ने 29.7.2025 को अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापिस ले ली। हालाकि चंडीगढ कश्यप राजपूत सभा के सत्र 2025 - 2026 के अध्यक्ष के रूप मे मनोनीत अध्यक्ष सः कुलवंत सिंह की औपचारिक घोषणा चुनाव आयुक्त सह रिटर्निग अधिकारी और चुनाव समिति के अन्य सदस्यो के साथ 03.8.2025 को दोपहर बजे कश्यप राजपूत धर्मशाला सेक्टर 37 सी.चंडीगढ के परिसर मे की जाएगी।
No comments:
Post a Comment