Saturday 6 July 2024

मां की ममता और पेड़ का दान दोनों ही जन कल्याण करतें हैं: दीपक शर्मा

By 121 News
Chandigarh, July 06, 2024:- एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सेक्टर 32 में बीजेपी मंडल नंबर 22 के पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण करके पौधे लगाने की शुरुआत की गई। 
मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा बताया की एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और आने वाले दिनों में 31 32 33 औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 पार्क और सड़क के किनारे में आवश्यकता अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। दीपक शर्मा ने अंत में आए हुए सदस्यों आम जनता से निवेदन किया कि लोगों को अपने जीवन की हर खुशी के मौके जैसे अपने और अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर एक पौधा लगाकर पौधारोपण ज़रूर करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment