Saturday 25 May 2024

प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस ने की व्यापक तैयारियां

By 121 News
Chandigarh, May 25, 2024:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की कल होने वाली विशाल रैली के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां की हैं।

कल चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पार्टी कार्यकर्ता काफी इस रैली को देखते हुए बहुत उत्साहित हैं और कल श्रीमती गांधी के भव्य  स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं।

पार्टी के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ा मंच बनाया जा रहा है और मीडिया के लिए अलग से जगह होगी। आज, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के सचिव और चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए पार्टी पर्यवेक्षक विवेक बंसल ने रैली की तैयारियों के तहत यूटी पुलिस अधिकारियों, फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और रैली के प्रबन्धन का जायजा़ लिया  । 
पार्टी प्रवक्ता ने आगे बताया कि रैली को लेकर शहर में काफी उत्साह है और लोग प्रियंका गांधी वाड्रा को सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ कांग्रेस ने शहरवासियों से कल की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment