Monday 27 May 2024

डॉक्टर रितु सिंह ने तपती गर्मी में गाँव बडहेडी,बटेरला और सेक्टर 38 वेस्ट में 4 मंजिला मकानों में किया डोर टू डोर प्रचार

By 121 News
Chandigarh, May 27, 2024:-चंडीगढ़ संसदीय सीट से बसपा की उम्मीदवार डॉक्टर रितु सि'ह ने आज अपने चुनाव प्रचार के तहत तपती गर्मी में गाँव बडहेडी,बटेरला और सेक्टर 38 वेस्ट में 4 मंजिला मकानों में डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान उनके समर्थकों द्वारा सिक्कों से भी तौला गया।  इस दौरान उनके साथ स्थानीय बसपा के पदाधिकारी व अन्य भी मौजूद थे।
            डॉक्टर रितु सिंह ने डोर टू डोर जाते हुए लोगों से मुलाकात की और शहर से जुड़ी उनसे उनकी मांग व समस्यायों के बारे में सुना और उन पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस और भाजपा आपस मे टीका टिप्पणी व आरोप प्रत्यारोप करते आ रहे हैं। लेकिन वर्षों से शहर की जनता से जुड़ी समस्याओं के बारे में न जिक्र करते हैं और न ही उनको हल करवाने का कोई भरोसा दिलाते हैं।  उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि शहर की जनता का जिस प्रकार से उन्हें प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है, वो जीतती है तो वो निश्चित तौर पर लाल डोरा के विस्तार,नीड बेस्ड चेंजिज, हाउसिंग बोर्ड के मकानों को मिल रहे नोटिस और शेयर वाइज प्रोपर्टी के ट्रांसफर और बेरोजगारी से सम्बंधित मुद्दों को संसद सदन में उठाएंगी और इनको अमल में लाकर रहेंगीं।

No comments:

Post a Comment