Thursday 25 April 2024

जीत के बाद आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन और व्यापारियों के हितों का रखेंगे पूरा ध्यानः संजय टंडन

By 121 News
Chandigarh, April 25, 2024:- चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए अपने अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाते हुए, भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने आज आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन और व्यापारियों के पदाधिकारियों और प्रमुख सदस्यों से सेक्टर 17 स्थित होटल ओएस्टर में बैठक की। इस दौरान उनके साथ भाजपा, चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्दर पाल मल्होत्रा भी थे।

टंडन ने उपस्थित स्थानीय व्यापारियों, मार्केट एसोसिएशन और आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ-साथ ग्रेन मार्किट के सदस्यों से भेंटवार्ता कर उनकी समस्याओं और शहर के भविष्य पर चर्चा की।
 
इस अवसर पर शहर के नामी व्यापारी कमलजीत सिंह पंछी ने संजय टंडन का भव्य स्वागत करते हुए कहा कि वे और चंडीगढ़ के सभी व्यापारी वर्ग भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान का आभार व्यक्त करती है कि  उन्होंने संजय टंडन जैसे व्यक्ति को टिकट दी जो  कि सभी वर्गों के साथ सीधे जुड़े हुए हैं | ये टंडन की छवि का प्रभाव है कि  सभी लोग उन्हें बहुत स्नेह और आदर देते हैं | उन्होंने जब जब भी व्यापारियों को कोई समस्या हुई वो उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़े दिखाई दिए | अब हमारी बारी है कि  हमसभी एकजुट होकर इनको भारी मतों से विजयी बनाने के लिए इनके साथ खड़े रहें |

कमलजीत पंछी की बातों को सुनने के उपरान्त भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि  मुझे ऐसा लग रहा है कि ये चुनाव चंडीगढ़ की पूरी जनता चंडीगढ़ के लिए लड़ रही है और सभी लोग उन्हें अपना समर्थन प्रदान करने के लिए अपने आप आगे आ रहे हैं | ये इन सब का स्नेह ही है कि आज मैं अपनों के बीच खड़ा हूँ और सभी लोग मुझे अपनी नजरों से अपना प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं | टंडन ने उपस्थित सभी लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप सभी की जो भी समस्याएं हैं , उनका उचित समाधान प्रदान किया जायेगा और हम सभी मिलकर आने वाले 5  वर्षों में चंडीगढ़ में विकास के कार्यों को कर सुनहरे अध्याय में अंकित करवाएंगे |

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में कमलजीत सिंह पंछी, चंडीगढ़, चरणजीव सिंह, अनिल वोहरा, संजीव ग्रोवर, बन्नी, नीरज बजाज, हरजीत सबरवाल, विकास मलिक, जगजीत सिंह माझा शामिल थे।

No comments:

Post a Comment