Sunday 28 April 2024

दूसरों पर आरोप लगाने की बजाय अपने कामों को बताए भाजपा: मनीष तिवारी

By 121 News
Chandigarh, April 28, 2024:- सीनियर कांग्रेसी नेता और इंडिया गठबंधन के चंडीगढ़ लोकसभा सीट से सांझे उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी से दूसरों पर आरोप लगाने की बजाय बीते 10 सालों के दौरान किए गए कार्यों का बयोरा देने को कहा है। उन्होंने कहा कि सांसद किरण खेर वोट हासिल करने के बाद कुछ अवसरों को छोड़कर कभी लोगों को नहीं दिखीं।
इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी डॉ एस.एस अहलूवालिया की उपस्थिति में अलग-अलग इलाकों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि भाजपा ने लोगों के साथ किए गए वादे तो क्या पूरे करने थे, इनके सांसद ने लोगों की सुध तक नहीं ली। कुछ अवसरों को छोड़कर किरण खेर कभी लोगों को दिखीं तक नहीं। अब भाजपा दूसरे दलों के खिलाफ झूठ फैला रही है। लेकिन झूठ ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकता और लोगों को हर बार धोखा नहीं दिया जा सकता। 
तिवारी ने लोगों की समस्याओं को जाना और उनका हल करने हेतु कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद शहर में रुके हुए विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और नए प्रोजेक्ट भी लाए जाएंगे। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने कहा कि भाजपा की पोल अब खुल गई है और लोग इन्हें मुंह नहीं लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा सांसद के रवैए से लोगों में गुस्सा है और अब लोगों ने इन्हें सबक सिखाने का मन बना लिया है।
इन अवसरों पर पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, हरमीत सिंह को-इंचार्ज चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी, सुरजीत सिंह ढिल्लों प्रधान जिला कांग्रेस मनीमाजरा, जसबीर सिंह बंटी पार्षद, विजय राणा, नछत्तर सिंह अध्यक्ष गुज्जर समाज, जसवीर सिंह अध्यक्ष रामगढिय़ा समाज, सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, सोमनाथ प्रधान वाल्मिकी समाज, निर्मल सिंह राणा, अमन राणा, अशोक शर्मा, सुच्चा सिंह संधू, रमेश चंद, प्रिंसिपल रणजीत सिंह सैनी, परशुराम जी, रंजोत सिंह महासचिव युवा कांग्रेस चंडीगढ़ भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment