Friday 26 April 2024

भाजपा का घोषणापत्र झूठ और अधूरे वादों का पुलिंदा: कांग्रेस

By 121 News
Chandigarh, April.26, 2024:- चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की ने भाजपा से पूछा कि आप दस साल से सत्ता में हैं। हमें यह मत बताइए कि आप क्या करने जा रहे हैं, बल्कि हमें यह बताइए कि आपने इतने सालों में क्या किया है। 
लक्की ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र का संकल्प पत्र नाम पूरी तरह से विरोधाभासी है, क्योंकि इसमें कोई संकल्प नहीं है, बल्कि एक झूठ का पुलिंदा है।  इसका उद्देश्य चंडीगढ़ के लोगों को तीसरी बार धोखा देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 से हर चुनाव से पहले ऐसा करती आ रही है। लेकिन लोग अब इनके इरादों को समझ चुके हैं व वे अब और धोखे में नहीं आएंगे।  चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा से कहा कि आप कुछ लोगों को कभी-कभी धोखा दे सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय धोखा नहीं सकते।
लक्की ने भाजपा द्वारा पिछले घोषणा पत्रों में किए गए विफल और भुलाए जा चुके वादों को गिनाते हुए, पार्टी को याद दिलाया कि उसने लाल-डोरा के बाहर स्थित घरों को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन पिछले दस वर्षों में कुछ भी नहीं किया गया। 
इसी तरह, उन्होंने पूछा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की यूनिट्स में जरूरत के मुताबिक बदलाव करने की अनुमति देने के वादे का क्या हुआ। 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगभग 25 हजार परिवारों को उनके आवासों में मालिकाना हक देने का वादा किया था, जो उन्हें कांग्रेस सरकार ने प्रदान किए थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें अभी तक मालिकाना हक नहीं दिया है। 
लक्की ने कहा कि भाजपा कई वर्षों से केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन में काम कर रहे कांट्रेक्ट कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने में भी विफल रही है। उनकी सेवाओं को अभी तक नियमित नहीं किया गया है। 
इसके अलावा, दुकानदारों और व्यापारियों से संबंधित मुद्दे भी हैं, जिन्हें भाजपा ने आसानी से नजरअंदाज कर दिया और भूल गई। लेकिन अभी भी ये नए वादे करने की हिम्मत दिखा रहे हैं।
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि चुनाव के बाद बनने वाली कांग्रेस सरकार इन सभी मुद्दों को हल करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोगों की सेवा करने व उनकी समस्याओं को हल करने में मदद करने के लिए इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है और कांग्रेस ने हमेशा ऐसा किया है।

No comments:

Post a Comment