Saturday 27 January 2024

पत्नी के साथ मुकदमेबाजी में मंडी गोबिंदगढ़ निवासी के साथ अदालत के द्वार पर वकील ने दगा किया

By 121 News
Chandigarh, Jan.27, 2024:-पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी 54 वर्षीय राजकुमार आज असहाय महसूस कर रहे है। कारण यह है कि वर्ष 2000 में विवाह करने के बाद वर्ष 2015 में उन्हे पता चला कि उनके साथ धोखा किया गया है।उनकी सम्पत्ति हड़पने की चाल चली गई है। यह पता चलने पर वे अदालत में तलाक का मुकदमा लेकर पहुंचे। अदालत में जब मुकदमा लैब में जांच के स्तर पर पहुंचा तो उनके वकील ने धोखा किया।उनसे खाली कागज पर हस्ताक्षर कराए और पंजाब एवम हरियाणा हाईकोर्ट में पेशकर उनका दावा खारिज करवा दिया।                    राजकुमार ने कहा कि वे पीड़ित ही नही शारीरिक और मानसिक रूप से लाचार है।संपत्ति हड़पने के लिए निकट संबंधियों ने उन्हें घातक ड्रग दी।वे जल्दी ही धोखा देने वाले वकील के खिलाफ पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल तथा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शिकायत देंगे।

वही जब इस बारे में एडवोकेट और राजकुमार की धर्मपत्नी का पक्ष जानने के लिए उन्हें फ़ोन किया तो 2-3 बार फ़ोन करने के बाबजूद भी उन्होंने फ़ोन नही उठाया।

No comments:

Post a Comment