Sunday 31 December 2023

कुकरेजा रिलीजंस फाउंडेशन की और से माता की चौकी का किया आयोजन

By 121 News
Chandigarh, Dec.31, 2023:- प्रत्येक वर्ष की भान्ति इस बार भी दिनांक 31 दिसम्बर 2023 को कुकरेजा रिलीजंस फाउंडेशन सैक्टर 37 बी के  जय मा हाउस 1323 में माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल माननीय बंडारु दत्तात्रेय ने भी शिरकत कर पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में माता रानी के भक्त  अशवनी कुमार कुकरेजा, उनके परिवार के सदस्य, सगे सम्बंधियों तथा मित्रगणों ने अति श्रद्धा से माता रानी का गुणगान किया। कार्यक्रम की शुरूआत सांय 7.30 बजे ज्योति प्रचण्ड से हुआ तदोउपरान्त पंजाब से पधारे सुप्रसिद भजन सम्राट संजीव कुमार ने माता रानी के दरबार में भजनों की श्रृखंला प्रस्तुत की इस कार्यक्रम में शहर के जाने माने व्यक्ति उपस्थित थे। जिन्होने माता रानी का आर्शिवाद लिया और आगामी वर्ष 2024 में सुख शान्ति के लिए प्रर्थाना की।

No comments:

Post a Comment