Monday 27 November 2023

हुज़ूर साहिब महाराष्ट्र से 300 श्रद्धालुओं का जत्थे का चंडीगढ़ पहुंचने पर ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया स्वागत

By 121 News
Chandigarh, Nov.27, 2023:-प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर हुज़ूर साहिब-नांदेड़, महाराष्ट्र से नानक साई फाउंडेशन के बैनर तले 300 से अधिक श्रद्धालुओं का एक जत्था आज चंडीगढ़ पहुंचा। चंडीगढ़ पहंचने पर समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा सभी श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और जत्थे के शीर्ष नेतृत्व को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सभी के लिए लँगर भी बांटा गया।

रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि श्री हुज़ूर साहिब से श्रद्धालुओं का जत्था चंडीगढ़ पहुंचा है,यह गर्व की बात है। उनका स्वागत सत्कार करना और उन्हें लँगर परोसना सौभाग्य की बात है। वो अपने आप को धन्य मानते हैं कि बाबा जी उन्हें यह ड्यूटी सौंपी।

नानक साईं फाउंडेशन, श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र), के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने सभी देशवासियों को बाबा जी के प्रकटोत्सव की मुबारकबाद देते हुए बताया कि नानक साई फाउंडेशन द्वारा आयोजित भगत नामदेव की घुम्मण सद्भावना यात्रा 300 से अधिक संगत जत्था 24 नवंबर, 2023 को महाराष्ट्र के नांदेड़ (हजूर साहिब) से चल कर 25 नवंबर- सुबह 11 बजे नई दिल्ली पहुंचा। यहां पहुंचने पर दिल्ली गुरुद्वारा सिख प्रबंधन समिति, @ फैंटम ग्रुप (अमन जीत सिंह बख्शी) और भारत विकास परिषद (बीवीपी) दिल्ली राज्य, @ नानक साईं टीम दिल्ली (एस.नरेंद्र सिंह), @ नामदेव मिशन दिल्ली की ओर से जत्थे का स्वागत किया गया। इसके बाद दिल्ली से पानीपत-करनाल-कुरुक्षेत्र के लिए लक्जरी बस द्वारा प्रस्थान किया गया, यहां करनाल: पहुंचने पर गुरुद्वारा नानकसर साहिब दर्शन @संत बाबा जोगा सिंह जी दा आशीर्वाद लिया और उसके बाद कुरुक्षेत्र प्रवास हुआ  अगले दिन 26 नवंबर, 2023, पिपली साहिब, कुरुक्षेत्र, भद्र काली मंदिर, ज्योति सर, छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब के दर्शन @ संत बाबा सतनाम सिंह जी का  आशीर्वाद लिया। 

 नानक साईं फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार तेजेन्दर सिंह जी मक्कड़ एवं टीम द्वारा हरियाणा आगमन पर भी जत्थे का स्वागत किया गया। आज 27 नवंबर-
को फतेहगढ़ साहिब सुबह 8 बजे, दमहेड़ी सुबह 9 बजे, बस्सी पठाना सुबह 11 बजे पहुंचे। श्री नामदेव मंदिर समिति बस्सी से सरदार जीतेन्द्र पाल सिंह जी कलोहन एवं सरदार सरबजीत सिंह जी दमहेरी द्वारा जत्थे का स्वागत सत्कार किया गया। आज दोपहर चंडीगढ़ रॉक गार्डन पहुंचे हैं, यहां पर पंजाब पुलिस के डीआइजी- आईपीएस सरदार गुरुप्रीत सिंह जी भुल्लर को चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया। इसी दौरान सरदार रवीन्दर सिंह जी बिल्ला, चेयरमैन : ओंकार चेरिटेबल फाउंडेशन चंडीगढ़ को भी सम्मानित किया गया। जबकि रवीन्दर सिंह जी बिल्ला चेयरमैन : ओंकार चेरिटेबल फाउंडेशन चंडीगढ़ द्वारा भी जत्थे का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के लँगर की व्यवस्था की गई।

चंडीगढ़ से जत्था आनंदपुर साहिब के लिए प्रस्थान करेगा और रात्रि प्रवास आनंदपुर साहिब में ही होगा। इसी तरह 
28 और 29 नवंबर को आनंदपुर साहिब, नैना देवी, भाखड़ा नंगल बांध, विरासत ए खालसा म्यूजिम विजिट पश्चात आनंदपुर साहिब में ही प्रवास रहेगा। 30 नवंबर को जत्था आनंदपुर साहिब से हरगोबिंदपुर साहिब, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार टांडा
से अचल धाम, बटाला से अमृतसर साहिब पहुंचेगा और रात्रि प्रवास अमृतसर साहिब में होगा। 1 और 2 दिसंबर को अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा, संत बाबा भूरीवाले जी दा डेरा, जलियांवाला बाग, कोर्ट खालसा कॉलोनी, अटारी बॉर्डर जाएगा। 3 दिसंबर को जत्था वापिसी करता हुआ अमृतसर साहिब से लुधियाना और लुधियाना से हमसफर एक्सप्रेस (12752) से हजूर साहिब नांदेड़ लौटेंगे।

No comments:

Post a Comment