Monday 31 July 2023

दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल

By 121 News
Chandigarh, July 31, 2023:-कांग्रेस पार्टी की नीतियों से और चण्डीगढ़ काग्रेंस के लगातार जनहित के मुद्दे उठाए जाने से प्रभावित होकर आज नगर निगम वार्ड नंबर से आशीष वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए । 
भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद कांग्रेस भवन में बोलते हुए चण्डीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस.लकी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी का समावेशी दृष्टिकोण आज समाज के हर वर्ग को पार्टी की नीतियों की तरफ़ आकर्षित कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष प्रवीण नारंग बंटी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में उचित जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए चण्डीगढ़ कांग्रेस के महासचिव जाहिद परवेज खान ने कहा कि वार्ड नंबर 10 के निवासियों में  वार्ड के कई क्षेत्रों में विकास की कमी और साफ-सफाई के अपर्याप्त रखरखाव के कारण काफी नाराजगी है। इस वार्ड से भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना लोगों की इसी बढ़ती नाराजगी का प्रतिबिंब है।

No comments:

Post a Comment