Tuesday 30 May 2023

नवीन ठाकुर बने स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन सीबीए चंडीगढ़ के प्रधान

By 121 News
Chandigarh:- स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन सीबीए चंडीगढ़ के आज यहां हुए चुनाव में नवीन ठाकुर को प्रधान चुन लिया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर 17 आईएसबीटी स्थित सीटीयू के विश्राम गृह में स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के स्टेट अध्यक्ष कृष्ण चंद की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन हुए यूनियन की कार्यकारिणी के चुनाव में भाग चंद को अध्यक्ष, अक्षय परमार को उपाध्यक्ष, नवीन ठाकुर को प्रधान, रंजीत सिंह को उप वरिष्ठ प्रधान, मनोज कुमार को उप प्रधान-1, संजीव कुमार को उप प्रधान-2,  गौरव को सचिव, अजय कुमार को सह सचिव, चंदन सिंह को कोषाध्यक्ष और रोहित ककड़ को मिडिया प्रभारी चुन लिया गया। इसके साथ ही संजीव कुमार, पूजा शर्मा, रमेश कुमार, कमल दीप, मनोज शर्मा, सतीश कुमार और योगेश कुमार को यूनियन की कार्यकारिणी के सदस्य घोषित किया गया। यूनियन के चुनाव के मौके पर हिमाचल कांग्रेस के महा सचिव हीरा पाल ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने यूनियन के चुने हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। यूनियन के नवनियुक्त प्रधान नवीन ठाकुर ने आज हुए इस चुनाव में उन्हें बतौर प्रधान ज़िम्मेवारी देने को लेकर यूनियन के स्टेट अध्यक्ष कृष्ण चंद सहित यूनियन के सभी मेंबरों का धन्यवाद किया और कहा कि वह यूनियन के मेंबरों के समस्याओं और उनके हल के लिए हर समय उपलब्ध रहेगें। 

No comments:

Post a Comment