By 121 News
Chandigarh Dec.20, 2021:- चण्डीगढ़ कांग्रेस ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान हेतु 250 युवा वालन्टियर्स को लामबन्द किया है। अपना अभियान प्रारंभ करने से पूर्व युवा पहले सैक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए, जहां चण्डीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता ने उन्हें चुनाव प्रचार हेतु प्रशिक्षण दिया।
राजेश शर्मा ने कहा कि बुनियादी स्तर पर इस लामबन्दी के अंतर्गत ये सभी युवा कांग्रेस का चुनाव घोषणा-पत्र (मैनीफ़ैस्टो) लेकर घर-घर जाएंगे। वे चण्डीगढ़ नगर के लिए आगामी पांच वर्षों का कांग्रेसी एजेण्डा उजागर करेंगे तथा प्रत्येक मतदाता को यह बता जचाएंगे कि नगर निगम को चलाने हेतु कांग्रेस सर्वश्रेष्ठ विकल्प क्यों है।
राजेश शर्मा ने यह भी कहा कि ये सभी युवा नगर निगम में विगत 6 साल के शासन के दौरान भाजपा की विफलताओं को भी उजागर करेंगे। वे निवासियों को सूचित बताएंगे कि भाजपा पिछले नगर निगम चुनाव के दौरान किया अपना कोई भी वायदा परिपूर्ण नहीं कर पाई है।
No comments:
Post a Comment