Sunday, 12 December 2021

भाजपा महिला मोर्चा ने किया वनति श्रीनिवासन का चण्डीगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत

By 121 News
Chandigarh Dec.12, 2021:- भाजपा महिला मोर्चा की स्थानीय इकाई ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं तमिलनाडु की प्रथम भाजपा विधायक वनति श्रीनिवासन का चण्डीगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा गुजरात प्रदेश की प्रभारी एवं पूर्व महापौर पूनम शर्मा एवं मोर्चा की स्थानीय महासचिव रूबी गुप्ता ने श्रीनिवासन की आवभगत की। गौरतलब है कि श्रीनिवासन ने सुपरस्टार कमल हासन को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पराजित कर भाजपा का दक्षिण भारत में स्थित तमिलनाडु में पश्चिम लहराया था। तब वह मीडिया की सुर्खियों में आई थी। चंडीगढ़ में उनका दौरा नगर निगम चुनावों में दक्षिण भारतीय वोटरों को आकर्षित करने के लिए उल्लेखनीय माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment