Saturday, 13 November 2021

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंडीगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के घर पहुंचे

By 121 News

Chandigarh Nov.13, 2021:- भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान के घर चाय पर पहुंचे। नजमा खान और उनके परिवार ने जमाल सिद्दीकी का जोरदार स्वागत किया। साथ ही वह मुस्लिम समुदाय के लोगों से उनके बीच जाकर रूबरू हुए और उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई सभी विभिन्न योजनाओं को विस्तारपूर्वक लोगों के समक्ष रखा। मुस्लिम समुदाय ने भी जमाल सिद्दीकी को विश्वास दिलाया कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और सभी मुस्लिम भाई बहन चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में 35 के 35 वार्ड में पूर्ण बहुमत के साथ सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएंगे।

 इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमजद चौधरी, मनोनीत पार्षद हाजी खुर्शीद, मोर्चे से जावेद अनवर, सिद्दीकी नवाब, जिला अध्यक्ष सतिंदर सिंह संधू, उपाध्यक्ष कुलजीत संधू, दीपक उनियाल, हरभजन सिंह, संजीव वर्मा, शादाब असलम आदि भी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment