Tuesday 3 November 2020

आयकर विभाग चंडीगढ़ ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया आयोजन

By 121 News

Chandigarh Nov. 03, 2020:- आयकर विभाग चंडीगढ़, द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। माननीय लोकायुक्त नवल किशोर अग्रवाल, हरियाणा ने इस उपलक्ष्य पर आयकर विभाग चंडीगढ़, के कर्मियों को "लोक जीवन में नैतिकता सत्य निष्ठा" विषय पर संबोधित किया।

माननीय लोकायुक्त ने व्यक्ति के जीवन संगठन में भ्रष्टाचार मुक्त नैतिक नैतिकता प्रथाओं को लागू करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने ईमानदार अधिकारियों को दुर्भावना निहित स्वार्थीयो के विरुद्ध सरंक्षण देने पर बल दिया।

आयकर विभाग चंडीगढ़ के कई अधिकारियों ने इस वेबीनार में हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment