Wednesday 2 September 2020

पंचकूला के पिंजौर स्थित कौशल्या डैम के खोले गए फ्लड गेट: कौशल्या नदी पर बने कौशल्या डैम का जलस्तर बढ़ने पर खोले गए गेटस

By 121 News

Chandigarh September 01, 2020:- पंचकूला के पिंजौर स्थित कौशल्या डैम का पानी खतरे के निशान से ऊपर होने के चलते आज फ्लड गेटस खोल दिये गए।पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते कौशल्या डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, जिसके चलते प्रशासन को फैसला लेते हुए फ्लड गेट्स खोलने पड़े।कौशल्या डेम का पानी छोड़ने से पहले आस पास के क्षेत्र के लोगो को सुचेत कर दिया गया था और उन्हें अलर्ट रहने के लिए कह दिया गया था।

प्राप्त जानकारी अनुसार डैम की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 478 मीटर है, जिसे बढ़े हुए जलस्तर ने पार कर लिया है।जिसके चलते प्रशासन ने फैसला लेते हुए प्रशासन के अधिकारियों की देख-रेख में कौशल्या डैम का पानी छोड़ा।

No comments:

Post a Comment