Tuesday 29 September 2020

मोदी सरकार संविधान की अनदेखी कर जबरदस्ती थोप रही है काले कानून: रामकिशन गुज्जर

By 121 News

Chandigarh Sept. 29, 2020:- कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार द्वारा तीन काले कानून लाकर 'कृषि क्रांति' की उपलब्धियों को समाप्त करने के विरोध में देशव्यापी अभियान शुरू करने का निर्णय किया है। मोदी सरकार संविधान की अनदेखी करके ये काले कानून जबरदस्ती थोप रही है जो किसानों, मज़दूरों और अनाज व्यापारियों का केवल जीना दुभर कर देंगे बल्कि इन वर्गों का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा के राजनैतिक सचिव पूर्व संसदीय सचिव रामकिशन गुज्जर ने उपरोक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अपने हितों की सुरक्षा के लिए आंदोलन कर रहे किसानों और मज़दूरों के विरूद्ध मोदी सरकार ने दमनचक्र चलाया हुआ है और कमेरे वर्ग की आवाज़ दबाने के लिए उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस के समस्त नेता कार्यकत्र्ता एकजुट होकर किसानों के हक की लड़ाई लड़े रहे हैं ताकि मोदी सरकार को ये काले कानून वापस लेने के लिए बाध्य किया जा सके।

रामकिशन गुज्जर ने कहा कि भाजपा सरकार केवल किसानों के साथ बल्कि उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर कमेरे वर्ग की आवाज उठाने पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के साथ भी बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री विवेक बंसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कृषि विरोधी कानूनों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के नेता कार्यकत्र्ता शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करके राजभवन जा रहे थे, तो पुलिस ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री रोहित जैन प्रवक्ता श्री रमेश बामल श्री अमरदीप सिंह बराड़ सहित 50 के करीब कांग्रेसजनों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि बाद में श्री विवेक बंसल कुमारी सैलजा सैक्टर 17 के थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए कांग्रेसजनों को छुड़वाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं पर कितना भी जुल्म कर ले परंतु जब तक मोदी सरकार इन तीन काले कानूनों को निरस्त नहीं कर देती तब तक कांग्रेसजन आंदोलन करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment