Friday 4 September 2020

शिवसेना पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र: जल्द होंगे युवा कांग्रेस में शामिल

By 121 News

Chandigarh Sept.04, 2020:- शिवसेना चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने वीरवार को चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लव कुमार व सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विनायक बंगीय और युवा नेता सुनील यादव के साथ बैठक कर अपना त्यागपत्र शिव सेना पार्टी हाइकमान को सौंपा दिया।

इस दौरान चंडीगढ़ उपाध्यक्ष अमित शर्मा,वार्ड नं 14 के अध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष रितिक बंगीय, गौरव राणा व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शिव सेना चंडीगढ़ से अपना-अपना त्याग पत्र दे दिया हैं।  जिसका कारण अमित शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा शहर में तैनात किए सलाहकारों की गलत कार्यशैली के चलते पार्टी में लोकतंत्र कि कमी के चलते ऐसा फैसला लिया गया है और वह सभी लोग अपने समर्थकों सहित एक राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन कर जल्द युवा कांग्रेस में शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment