Thursday 28 May 2020

पीजीआई के डॉक्टर योद्धाओं को किया गया सम्मानित

By 121 News
Chandigarh May 28, 2020:-राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा व राष्ट्रीय सचिव रंजीत वर्मा  के द्वारा पीजीआई  के डॉक्टर गुरु को पगड़ी बनाकर सम्मान दिया गया व डॉ प्रिनाय, डॉ विपन शर्मा, डॉ अतीत,(हॉस्पिटल एड मिनिस्ट्रेशन पीजीआई) अंजू बाला, नरेंद्र त्यागी, भावना रानी, मोनिका शर्मा (नर्सिंग ऑफिसर पीजीआई)  साहिल राजपूत व मनोज कुमार (सीनियर टेक्निशियन ओटी) को कोविड-19 अवार्ड से सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर  विशेष रुप से हेल्थ मिनिस्टर के ओएसडी डॉक्टर वरिंदर गर्ग व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद दुबे भी उपस्थित रहे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद दुबे ने बताया। की 1 सप्ताह पहले राष्ट्रीय कैबिनेट की मीटिंग में नेशनल चेयरमैन दीपक शर्मा,  राष्ट्रीय सचिव रंजीत वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष  रेखा शर्मा के द्वारा फैसला लिया गया था। कि चंडीगढ़ में जिन डॉक्टरों के द्वारा अपनी जान व परिवार की परवाह ना करते हुए। कोरोना से पीड़ित मरीजों की ड्यूटी में लगे रहे। और मरीजों के जानमाल की रक्षा की उनको संगठन के द्वारा समृति चिन्ह देकर हौसला बढ़ाते हुए। उनको सम्मानित किया जाएगा।
अरविंद दुबे ने बताया। कि हेल्थ मिनिस्टर के ओएसडी डॉक्टर वीरेंद्र गर्ग आग्रह पर डॉक्टरों को सम्मानित करने का फैसला नेशनल कैबिनेट के द्वारा लिया गया। इस सम्मान के लिए डॉक्टर  वीरेंद्र गर्ग के साथ-साथ सभी ने सारी राष्ट्रीय  कैबिनेट  का धन्यवाद किया।


No comments:

Post a Comment