Wednesday 1 May 2019

भाजपा को झटका:कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय सहित वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल

By 121 News

Chandigarh 01st May:- भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही सक्रिय कर्मनिष्ठ नेता कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय सहित एस सी मोर्चा के जनरल सेक्रेटरी शेखर घारू मंडल जनरल सेक्रेटरी मोना घारू अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ  कांग्रेस में शामिल हो गए। 

इस मौके पर लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने उनका स्वागत किया  और कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए नेता अपने कार्यों में बहुत सक्रिय नेता रहे है। कांग्रेस सभी का सम्मान करता है और उनके कार्यों में सदैव उनके साथ खड़ी है।

इस मौके पर कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय ने कहा कि उन्हें  खुशी है कि वे अब एक  ऐसी पार्टी का हिस्सा हैं जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान  देती है उन्होंने कहा कि किरण खेर का रवैया अपने कार्यकर्ता के लिए ठीक नही है। उन्होंने कॉलोनियों का कोई  विकास नही किया सिर्फ सपने ही दिखाए।

इस मौके पर पवन कुमार बंसल ने कहा कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो वे कॉलोनियों का  विकास तेजी के साथ करेंगे।

भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ में सरोज भारती ,अमन, मोहन, पिंकी, कौशल्य, मीनू, सुनील, सरिता अन्यों के नाम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment