Monday 4 February 2019

अंधविश्वास पर विश्वास की कहानी है फ़िल्म '" जूनि-द लास्ट प्रेयर": अनुराग शर्मा

By 121 News

Chandigarh 04th Feb, 2019:- पूजा पाठ कर अपने मन में अहम पाल लेना की  प्रभु को सम्पूर्ण प्राप्त कर लिया और सारा संसार उनके अनुसार चलेगा। ऐसे ही लोगों के मन से भ्रम को बाहर निकलने के उद्देश्य से फ़िल्म "जुनि- लास्ट प्रेयर" का निर्माण किया गया है। यह कहना है फ़िल्म के लेखक, एक्टर और निदेशक अनुराग शर्मा का।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में  फ़िल्म" जुनि- लास्ट प्रेयर" का आज पोस्टर रिलीज किया गया, जिसे बॉलीवुड के विख्यात एक्टर राकेश बेदी ने रिलीज किया। फ़िल्म के बारे में जानकारी देते हुए अनुराग शर्मा ने बताया कि फ़िल्म निर्माण का उद्देश्य इंसान को आडम्बर से बाहर निकालना है कि परमपिता परमात्मा अपरम्पार है। अनुराग शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार कहा जाता है कि मूर्ति पूजा भ्रम है। ऐसा नही है सब विश्वास की बात है। 

उन्हीने आगे कहा कि इसके अलावा फिल्म में अनुछेद 498 A को भी ध्यान में रख कर उन युवतियों पर कटाक्ष किया गया है कि किस प्रकार युवतियां लव मैरिज कर ससुराल पक्ष को इस धारा के तहत प्रताड़ित करती है और पैसे ऐंठती है। 

फ़िल्म में हिमाचल प्रदेश की अदाकारा मनीषा राठौर ने हीरोइन की भूमिका अदा की है और सुचिन्तन सिद्धू ने खलनायक की भूमिका निभाई है। इसके अलावा कैमियो रोल के लिए बॉलीवुड से 2-3 विख्यात एक्टर से बात चल रही है। फ़िल्म की शूटिंग चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, हरियाणा और मुम्बई में कई गयी है। फ़िल्म अगस्त माह तक सिनेमा हॉल में जायेगी।

No comments:

Post a Comment