Saturday 30 June 2018

जादूगर ओ. पी. शर्मा का चंडीगढ़ में रविवार को होगा अंतिम मैजिक शो

By 121 News

Chandigarh 30th June:- चंडीगढ़ में लगभग पिछले 1 महीने 15 दिन से चल रहे जादूगर ओ. पी. शर्मा का जादू शो रविवार से  समाप्त हो जायेगा। जादूगर ओ पी शर्मा के  जादू का ये इंद्रजाल सेक्टर 17 के नीलम सिनेमा में चल रहा था

जादूगर ओ.पी.शर्मा ने अपने  हैरतअंगेज जादुई कारनामो से दर्शको का खूब मनोरंजन किया। अपने शोज के दौरान जादूगर ओ पी  शर्मा ने नए नए जादू के हैरतअंगेज कारनामों से लोगों को रोमांचित और मंत्रमुग्ध कर दिया । मनोरंजन के साथ साथ जादूगर ने समाज में फैली कुरीतियों  जैसे कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी और अँधविश्वास पर खूब प्रहार किया। चंडीगढ़ की बड़ी बड़ी  हस्तिओं व गणमान्य व्यक्तियों  ने शो को न केवल देखा बल्कि तारीफ भी की। पंजाब के गवर्नर महामहिम वी पी सिंह बदनौर ने सोने का मुकुट पहना कर उनका सम्मान किया। जादूगर ओ. पी. शर्मा चंडीगढ़ में आज 104 हाउसफुल शो पूरा करेंगे व देश- विदेश 38082 शो पूरा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड पूरा करेंगे।

जादूगर ओ पी शर्मा ने चंडीगढ़ में उनके शोज सफलतापूर्वक चलने पर चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस, चंडीगढ़ मीडिया, नीलम सिनेमा  और नगर निगम का आभार व्यक्त किया

1 comment: