Tuesday 26 July 2016

महाशक्तिपीठ कामाख्या के पीठाधीश्वर जगतगुरू पंचानंद जी हिन्दू रत्न अवार्ड से सम्मानित

By 121 News

Chandigarh 26th July:- इंडस्ट्रीयल एरिया फेज में मंगलवार को धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। धार्मिक समागम आनंत विभूषित जगदगुरू पंचानंद गिरी जी महाराज के भारत के प्रसिद्ध महाशक्तिपीठ कामाख्या के पीठाधीश्वर बनने की खुशी पर करवाया गया और लंगर भी लगाया गया। समागम इंडस्ट्रीयल एरिया के उद्योगपतियों हैवल गलैक्सी के सुमित गोयल, जस्टी बाईट्स की बीना सिंगला, हिन्दू नेता अशोक तिवारी के सहयोग से करवाया गया। इस मौके सुमित गोयल ने कहा कि उत्तर भारत के सभी सनातनियों के लिए बड़ी गर्व की बात है कि पहली बार उत्तर भारत के किसी संत को देश के सबसे बड़े महाशक्तिपीठ कामाख्या का पीठाधीश्वर लगाया गया है। इस मौके सभी ने मिलकर जगतगुरू जी को हिन्दू रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही महाराज जी के साथ आए उत्तर भारत के प्रसिद्ध तांत्रिक अनिल पुंडीर और आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के उत्तर भारत प्रमुख निशांत शर्मा का भी सम्मान किया गया। धार्मिक समागम के दौरान जगतगुरू पंचानंद गिरी जी ने अपने प्रवचनों से संगतों को निहाल किया गया। अपने प्रवचनों में उन्होंने सभी सनातनियों को कहा कि उनको कोई ऐसी चीज नही खरीदनी चाहिए जिसमें कोई धार्मिक फोटो लगी हो। इस मौके अशोक तिवारी और सुमित गोयल ने आए मेहमानों का स्वागत करते हुए समागम में पहुंची चंडीगढ़ की कई शख्सीयतों का भी सम्मान किया। इस मौके चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल यूथ एसोसिएशन के प्रधान अभी भसीन, प्रसिद्ध समाज सेविका डॉ. सरबजीत कौर, प्रभु कन्हैया कुमार जी के अलावा आल इंडिया हिन्दू स्टूडेंट फेडरेशन के पंजाब प्रधान राहुल शर्मा, रजिंदर सिंह मुंंडी खरड़ वाइस चेयरमैन, अमन वोहरा महासचिव, आशा कालिया महिला विंग की प्रधान भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment