Tuesday 21 June 2016

Liberty Shoes Launches Spring and Summer Collection-16

By 121 News

Chandigarh 21st June:- अग्रणी शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी शूज द्वारा चंडीगढ़ के हयात रीजेंसी होटल में एक नेशनल चैनल मीट का आयोजन किया गया।मीट में देश भर से शूज डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स ने हिस्सा लिया।इस दौरान लिबर्टी शूज की स्प्रिंग और समर की नई कलेक्शन लांच की गयी।

लिबर्टी शूज के निर्देशक रमन बंसल ने बताया की मीट के दौरान नई कलेक्शन लांच की गयी है। स्पोर्ट्स शूज की नई कलेक्शन फ़ोर्स 10 के नाम से लॉच किये गए है। उन्होंने बताया की कंपनी हर साल 100 आउटलेट खोलती रही है।इस फाइनेंसियल साल में भी 100 आउटलेट खोलने का प्लान है। रमन बंसल ने बताया की अभी तक देश भर में 600 आउटलेट के साथ अपना व्यवसाय कर रही है।उन्होंने बताया की आज लगभग 300 के करीब नई रेंज लांच की गयी है

कंपनी के जन संपर्क अधिकारी वी पी सिंग ने बताया की कंपनी की और से समय समय पर नई रेंज आती रहेगी और कंपनी अपनी प्रजेंस को और ज्यादा सुदृढ़ करने का प्रयास जारी रखेगी।

मनन बंसल और आयुष बंसल युवा निदेशक लिबर्टी शूज ने बताया की कंपनी का अपना इंडोर डिज़ाइनर स्टूडियो है

जिसमे 70 डिज़ाइनर शूज के नए नए डिज़ाइन तैयार करते है। उन्होंने बताया की लिबर्टी शूज द्वारा ऑर्थो के पेशेंट के लिए विशेष तौर पर ऑर्थो स्पोर्ट्स शूज की रेंज भी लांच की गयी है।

No comments:

Post a Comment