Thursday 26 December 2013

Chandigarh Mahila Congress To Organise Conference On Womens

By 121 News Reporter

Chandigarh 26th December:---- चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में पिछड़ने के बाद कांग्रेस पूरे देश में दौबारा से जनाधार जुटाने में लगी है।  इसी सिलसिले में चंडीगढ़ टेरिटोरियल महिला कांग्रेस की प्रधान मीनाक्षी चौधरी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया के 29 दिसंबर को चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय में एक महिला सेमिनार किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कांग्रेस महिला संगठन की प्रमुख शोभा ओझा करेंगी और महिला कांग्रेस वर्करों को पिछले 9 सालों के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा की गयी उपलब्धियों से जानकार करवाएंगीं। इस कांफ्रेंस में चंडीगढ़ के मेयर। उप-मेयर और सभी कांग्रेस पार्षद मौजूद थे।

मीनाक्षी चौधरी ने बताया के कांग्रेस सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल के दौरान कई समाज भलाई की स्कीमें लागू की हैं और कई मुख्य उपलब्धियां हासिल की हैं जिन्हे लोगों तक पहुंचाने के लिए महिला कांग्रेस कार्यकताओं को जानकार करवाया जाएगा जिससे आम लोगों तक इनकी जानकारी पहुंचाई जा सके।  चारों राज्यों की विधानसभाओं के परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री जी को महसूस हुआ के लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियों के बारे में जानकारी ही नहीं है।  कांगेस की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।  इसमें पूर्व रेल मंत्री और चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद पवन बांसल भी विशेष  अतिथि होंगें।

चारों विधानसभा चुनावों में हारने के बाद कांग्रेस के वर्करों का मनोबल काफी गिर गया है जिसको दौबारा से हासिल करने के लिए पार्टी हाईकमान की और से यह आदेश प्राप्त हुए हैं के हर परदेश में ज़मीनी स्तर पर नयें रक्त का संचार किया जाए ताकि आने वाले लोकसभा चुवाओं में कांग्रेस को लाभ हो सके।

 

No comments:

Post a Comment