Tuesday, 27 May 2025

मेगा हेल्थ कैंप में 200 से अधिक लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

By 121 News
Panchkula, May 27, 2025:-पारस हेल्थ पंचकूला ने सेक्टर-22 स्थित नाडा साहिब गुरुद्वारे के पास एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया और विभिन्न जांचों व विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, पंचकूला की पूर्व महापौर श्रीमती सीमा चौधरी रहीं। पारस हेल्थ ने उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया।
कैंप में कार्डियोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, पीडियाट्रिक्स और ऑर्थोपेडिक्स सहित कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। प्रतिभागियों को ब्लड प्रेशर, शुगर , बॉडी मास इंडेक्स, बोन मिनरल डेंसिटी और ईसीजी जैसी जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन वास्तविक स्वास्थ्य सेवा की मिसाल हैं, जो सीधे ज़रूरतमंदों तक पहुंचते हैं। मैं पारस हेल्थ को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

पारस हेल्थ पंचकूला के निदेशक डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि लोगों की उत्साहजनक भागीदारी यह दर्शाती है कि सुलभ, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की आज ज़रूरत है। हम भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाते रहेंगे।

Monday, 26 May 2025

Samsung Becomes First Brand to Cross INR 10000 Crore in TV Sales in India

By 121 News
Chandigarh, May 26, 2025:-- Samsung, India's largest consumer electronics brand, announced that its television business has crossed INR 10000 Crore in sales in calendar year 2024. This makes Samsung the first brand in India to achieve the significant milestone in the television industry. Samsung said it is confident of achieving double-digit growth in 2025, driven by an expansive portfolio of premium offerings and growing demand for large-screen, AI-powered televisions.

 

Viplesh Dang, Senior Director, Visual Display Business, and Samsung India, said that 2024 was a landmark year for Samsung India. In value terms, we achieved a turnover of INR 10000 crore. We now aspire to grow in double-digit this year backed by our new AI TV lineup that breathes new life into every frame, setting a new benchmark for cinematic excellence at home. With this new era of AI-powered screens, we are confident of accelerating next-generation TV adoption and strengthening our leadership in India's premium television segment.

 

Samsung recently unveiled its 2025 TV lineup of Vision AI-powered televisions in India, with the introduction of more than 40 models across Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED, QLED and The Frame. Samsung Vision AI represents a major leap in making screens smarter, more intuitive and deeply personal. It transforms televisions into adaptive hubs, responsive to their environment and user behaviors. They seamlessly blend into everyday life, making the TV an intelligent partner rather than just a display. Samsung Vision AI delivers real-time optimization of picture and sound, gesture-based navigation, and smart home integration via SmartThings.

 

Samsung's 2025 lineup, priced between INR 49490 to INR 1100000, underscores Samsung's strategy to democratize cutting-edge innovations across wider price points and screen sizes. The Vision AI-enabled line-up also introduces innovations like AI Upscaling Pro, Glare-Free viewing, and Generative Art Wallpapers, making Samsung TVs not just entertainment devices but intelligent lifestyle hubs for the modern Indian home.

 

Samsung is positioning itself for long-term leadership in India's TV market as it continues to cater to value-conscious consumers through its 43-inch and mass-market range, while driving value and volume growth in the expanding premium category. With a strong offline footprint and a robust product roadmap, Samsung is well placed to accelerate the shift towards AI-enabled, immersive home entertainment in India.

मोहाली प्रेस क्लब लोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाला संगठन: हरपाल सिंह चीमा

By 121 News
Mohali, May 26, 2025:-- पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज मोहाली प्रेस क्लब के ताजपोशी समारोह में भाग लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से से मुलाकात कर उन्होंने इसका ठोस समाधान निकालने का ऐलान किया।

आज यहां फेज-5 में मोहाली प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 'ताजपोशी समागम'में मुख्य अतिथि पंजाब के वित्त मंत्री ने नवनिर्वाचित गवर्निंग बॉडी टीम को बधाई दी। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि मोहाली प्रेस क्लब हर साल चुनाव आयुक्त की देखरेख में लोकतांत्रिक और निष्पक्ष तरीके से अपनी टीम के चुनाव करवाता है, जिसके लिए मैं अध्यक्ष सुखदेव सिंह पटवारी और पूरी टीम को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। समाज में जो कुछ भी घटित होता है, मीडिया उसे लोगों के ध्यान में लाता है, इसलिए मीडिया की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।

इसके साथ ही उन्होंने क्लब के लिए स्थाई स्थान की मांग पर बोलते हुए कहा कि अध्यक्ष सुखदेव सिंह पटवारी और पूरी टीम द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय और उत्साहवर्धक है और अब मैं इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। अगर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने या कोई अन्य बाधा आती है तो हम उसका समाधान करेंगे और एक साल के अंदर मोहाली में प्रेस क्लब बनाने का काम जरूर पूरा करेंगे। इस बीच, वित्त मंत्री ने क्लब की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता का भी आश्वासन दिया। इस बीच, उन्होंने अपने विवेकाधीन कोटे से मोहाली प्रेस क्लब को 5 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने क्लब की स्मारिका का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर जल आपूर्ति एवं सेनिटेशन पंजाब के चेयरमैन डॉ. सन्नी आहलूवालिया भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में मीडिया के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि शहर व दुनिया की हर खबर मीडिया के माध्यम से ही पता चलती है। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम को ताजपोशी की बधाई दी और क्लब को हरसंभव मदद देने का वादा भी किया।

इस दौरान अध्यक्ष सुखदेव सिंह पटवारी ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता पंजाब के चेयरमैन डा. सनी आहलूवालिया का ताजपोशी समारोह में पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि आप हमारे समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोहाली शहर विश्व के मानचित्र पर आ गया है, लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि यहां प्रेस क्लब के लिए कोई भवन नहीं है। उन्होंने कहा कि क्लब पिछले 26 वर्षों से बिना किसी सरकारी सहायता के अपने सीमित संसाधनों के साथ किराए के मकान में चल रहा है। हमने यह मांग बार-बार सरकारों के समक्ष उठाई है, लेकिन किसी भी सरकार या राजनेता ने हमें केवल दिखावटी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया। अध्यक्ष पटवारी ने वित्त मंत्री से अपील की कि वह मोहाली प्रेस क्लब के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाने के इस लंबे समय से लंबित मुद्दे को हल करने में अपना योगदान दें।

इससे पहले समारोह में पहुंचने पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का स्वागत, स्वागतੀ  कमेटी के सदस्यों मैडम नेहा वर्मा, कुलवंत गिल, मंगत सैदपुर और नाहर सिंह धालीवाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। इस दौरान पूरी गवर्निंग बॉडी ने वित्त मंत्री चीमा को पट्टिका और मेडल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने चुनाव आयुक्त हरिंदर पाल सिंह हैरी और अमरदीप सिंह सैनी, मैनेजर जगदीश शारदा और हेड कुक नरिंदर को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित गवर्निंग बॉडी टीम में सुखदेव सिंह पटवारी को अध्यक्ष, गुरमीत सिंह शाही को महासचिव, सुशील गरचा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह चाना और विजय पाल को उपाध्यक्ष, राजीव तनेजा को कोषाध्यक्ष, नीलम ठाकुर को संगठन सचिव, डॉ. रविंदर कौर और विजय कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया, जिन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

इस मौके पर नाहर सिंह धालीवाल, पाल सिंह कंसाला, अरुण नाभा, सुखविंदर सिंह मनोली, गुरुमीत सिंह रंधावा, अमनदीप गिल, संदीप बिंद्रा, सुखविंदर शान, दविंदर सिंह एआईआर, राजीव सचदेवा, हरबंस सिंह बागड़ी, प्रवेश चौहान, उजल सिंह, माया राम, प्रीतपाल सोढ़ी, अनिल गर्ग, रमेश सचदेवा, हरमिंदर सिंह नागपाल, सुभाष वॉटसन, तरलोचन सिंह, राजीव वशिष्ठ, गुरनाम सागर, गुरजीत सिंह सिंह, रणजीत सिंह धालीवाल, कुलवंत सिंह कोटली, प्रवीण कुमार, जसविंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

Sunday, 25 May 2025

सूद सभा चंडीगढ़ की एनुअल जनरल मीटिंग आयोजित

By 121 News
Chandigarh, May 25, 2025:--सूद सभा चंडीगढ़ की  एनुअल जनरल मीटिंग का यहां   सूद भवन सेक्टर 44-ए चंडीगढ़ में आयोजन किया गया। सूद सभा के पेट्रन अश्विनी डोगर की अध्यक्षता तथा अन्य पेट्रन्स वी के सूद,  शशि भूषण सूद और उमेश सूद की उपस्थिति में हुई मीटिंग के दौरान सभा की मौजूदा कार्यकारिणी का अगले 2 वर्ष के लिए कार्यकाल बढ़ाने का सब की सहमति से फैसला किया गया। सभा की एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान मेंबरों ने अगले 2 वर्ष के लिए फिर से अश्वनी सूद को प्रेसिडेंट , सुधीर सूद को जनरल सेक्रेटरी तथा खुशविंदर सिंह💐 को फाइनेंस सेक्रेटरी मनोनीत किया। सभी पदाधिकारी सभा की अगली मीटिंग में अपनी बाकी ऑफिस बीयरर्स को सूद सभा की एग्जीक्यूटिव बॉडी में से मनोनीत करेंगे। आज की इस मीटिंग में ट्राई सिटी के तकरीबन 75 से ज्यादा लाइफ मेंबर्स ने हिस्सा लिया। सूद सभा के प्रैस सैक्ट्री सचिन सूद तथा ज्वाइंट प्रेस सैक्ट्री मुकेश सूद ने बताया कि अपनी 65 साल के इतिहास में सूद सभा चंडीगढ़ में हमेशा सर्वसहमति से ही गर्वनिंग बॉडी का चयन किया जाता है और आज तक कभी भी यहां पर इलेक्शन नहीं हुआ,  यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि सभा में ग्रुपिज्म ना हो और सभी मेंबर्स बिरादरी तथा समाज के कल्याण के लिए अच्छे से एक होकर कार्य करें। सूद सभा चंडीगढ़ की समूह कार्यकारी ने उन्हें फिर से सूद सभा के लिए कार्य करने का मौका देने के लिए सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि वह सभी पहले की तरह उन्हें आगे भी सहयोग देते रहेंगे और वह सूद बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन द्वारा श्रद्धापूर्वक आयोजित 166वां अन्न भंडारा

By 121 News
Panchkula, May 25, 2025:-- श्री श्याम करुणा फाउंडेशन द्वारा पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 166वां अन्न भंडारा श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को प्रसाद रूपी अन्न वितरित किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक और प्रख्यात समाजसेवी अमिताभ रुंगटा ने कहा कि सच्ची भक्ति वही है जो सेवा में प्रकट हो। अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान माना गया है और यह अन्न भंडारा न केवल भूख मिटाने का कार्य करता है, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी प्रबल करती है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सभी सदस्य पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ अन्न वितरण सेवा में जुटे रहे। भंडारे का आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान था, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश देने वाला प्रयास भी था।

ताइक्वांडो में दिखा दम, 500 खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

By 121 News
Chandigarh, May 25, 2025:--कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9 में दो दिवसीय "8वीं एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025" और "एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2024-25" का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की विभिन्न शाखाओं से आए 3 वर्ष से 17 आयु वर्ष तक के 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने बेहतरीन कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

चैम्पियनशिप के अंतिम दिन सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रकोष्ठ, भाजपा चंडीगढ़ के चेयरमैन भूपिंदर शर्मा ने और केबीडी के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश गोयल तथा विशेष अतिथि के रूप में सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा व समाज सेवी मधुलिका स्याल ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर आयोजक मास्टर शिवराज घर्ति (6वीं डेन ब्लैक बेल्ट, कोरिया) और मास्टर कविता राय घर्ति उनके साथ मौजूद थे। जिन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए।

इस अवसर पर आयोजन में उपस्थित हुए गणमान्य भूपिंदर शर्मा, रमेश गोयल और सुरिंदर वर्मा ने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने एकेडमी के प्रयासों की भी सराहना की, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो फाइट, ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और पूमसे जैसी प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। आयोजन में गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त, एकेडमी की विभिन्न शाखाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजक मास्टर शिवराज घर्ति ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल खेल कौशल का विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें।

अंतिम दिन के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:

3-7 आयु वर्ग (पीवी कैटेगरी):

1. लड़के: सिमोन (गोल्ड)

8-11 आयु वर्ग (सब जूनियर):

1. लड़कियाँ: शगुन सिंह, अश्विका शर्मा, रिजायना (गोल्ड), आर्य, संवि यादव (सिल्वर)

2. लड़के: पार्थ शर्मा, गौरव राय (गोल्ड), प्रकुल सिंगला, मीरां राय शर्मा (सिल्वर)

12-14 आयु वर्ग (कैडेट):

1. लड़कियां: अनाहिता गुप्ता बानी सिंह (गोल्ड), दिव्या (सिल्वर), कैंडी हेम्ब्रोम (ब्रॉन्ज)

2. लड़के: हितांशु, कुशाग्र, इम्मानुएल (गोल्ड), गर्वित दुआ, अनिरुद्ध तिवारी, मयंक (सिल्वर), नींव महाजन (ब्रॉन्ज)

15-17 आयु वर्ग (कैडेट):

1. लड़कियाँ: सुहाना (गोल्ड), हर्षिता श्रीकृष्ण  (सिल्वर)
2. लड़के: गौरव, गगन (गोल्ड), जीत सिंह (सिल्वर)

मिशन फतेह संस्था द्वारा सेक्टर 17 में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा — गूंजे देशभक्ति के नारों से आसमान

By 121 News
Chandigarh, May 25, 2025:— आज मिशन फतेह संस्था द्वारा सेक्टर 17 में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस यात्रा में 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल', 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' जैसे ओजपूर्ण नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हर गली और चौराहे पर देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी।

यात्रा में शहर की कई प्रमुख सिख जत्थेबंदियों ने भाग लिया और अपने पारंपरिक स्वरूप में, हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी आस्था को उजागर किया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों के साथ हुई, जिसके बाद विशाल जनसमूह ने तिरंगा लेकर मार्च किया।

इस आयोजन के माध्यम से संस्था ने युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और सेना के बलिदान को याद रखने का आह्वान किया। मिशन फते के पदाधिकारियों ने कहा:

"हमें अपनी सेना पर गर्व है। हमारे जवान दिन-रात सीमा पर डटे रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं। यदि कोई भी भारत की ओर आँख उठाएगा, तो उसका सपना चूर-चूर कर दिया जाएगा। हम न केवल शांति के पक्षधर हैं, बल्कि अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर भी हैं।"

इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से न केवल एकता का संदेश गया, बल्कि यह भी साबित हुआ कि देश की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के लिए हर नागरिक खड़ा है। यात्रा के दौरान बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुज़ुर्गों सभी की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और यह संकल्प लिया गया कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव के लिए सभी नागरिक एकजुट रहेंगे।

Saturday, 24 May 2025

बहुजन समाज पार्टी,चंडीगढ़ के बढ़ते कदम

By 121 News
Chandigarh, May 24, 2025:-- बहुजन समाज पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण मीटिंग की गई। जिसमें प्रदेश प्रभारी सरदार राजा राजिंदर सिंह नन्हेरिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल जी ने की।

आज की मीटिंग मुख्य रूप से नई ज्वाइनिंग को लेकर की गई। जिसमें डॉ. निर्मल सिंह ( सेवानिवृत्त, पशु चिकित्सा विभाग) और अजमेर कुमार भारती( राष्ट्रीय अध्यक्ष,नवदिशा विचार मंच) ने बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो कर तन मन धन से काम करने की अपनी इच्छा जताई।
इस मौके पर डॉ. निर्मल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष और अजमेर कुमार भारती को प्रदेश महासचिव बनाया गया।
प्रभारी सरदार राजा राजिंदर सिंह नन्हेरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल ने कहा कि आने वाले 2026 में नगर निगम चुनाव में संगठन को मजबूत करके ज्यादा से ज्यादा पार्षद जिताकर चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी का मेयर बनाने का काम करेंगे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Max Hospital Bathinda Raises Awareness on Heat Waves, Its Impact on Health

By 121 News
Bathinda, May 24, 2025:-- With temperature rising each day, doctors at Max Super Speciality Hospital, Bathinda, shared key insights on protecting against heatwaves and its impact on overall health. This initiative reflects the hospital's ongoing commitment to improving public health and addressing the need of the hour for people, particularly in the Malwa region of Punjab.

Dr. Ranjana Bhatt, Consultant - Internal Medicine, Max Super Speciality Hospital, Bathinda said that extreme heat can cause severe health conditions by putting undue stress on our bodies and disrupting our routines. While an increase in temperature might not seem like an immediate risk, it can put vulnerable groups like children, the elderly, and outdoor workers at severe risk of heat related illness.

Dr. Ranjana Bhatt further shared some easily doable tips that can be applied in everyday life as stated that staying hydrated during summer can help you naturally regulate your body temperature and prevent heatstroke, fresh fruits like watermelon, cucumbers, and oranges are extremely nutrient-rich and can help you stay hydrated. Dress to beat the heat as cotton and linen don't absorb heat and ensure sufficient airflow, one can also avoid tight-fitted clothes in dark colours for the same reason. Make sure to carry a hat or scarf while stepping out in the sun and don't forget to put on your sunscreen to protect you from the harsh sun.

Not everyone has the natural resilience to cope with extreme weather. These are the different vulnerable groups that require special care and attention as heat waves are brutal not just because of the discomfort and exhaustion, their impact can even be life-threatening. As the temperature begins to rise beyond the normal range, the effects will start reflecting on our environment, health, and everyday life in unprecedented ways.

National Call for Legal Recognition of Electropathy Raised

By 121 News
New Delhi, May 24, 2025:--A major step toward mainstreaming alternative and affordable healthcare in India was taken today as a press conference was held in the Press Club of India, New Delhi, to call for national legal recognition of Electropathy, also known as Electro Homeopathy.

The Press Conference was addressed by Dr. Jaswinder Singh, President of the World Bio Cares Health Organization (WBCHO) and Founder of Ebio Cares. A globally awarded healthcare professional, World Record Holder, Dr. Singh has helped thousands of patients with chronic conditions such as Autism, ADHD, Cerebral Palsy, and Speech Disorders, areas where conventional medicine often offers limited solutions.

Speaking at the event, Dr. Singh emphasized the need for the Government of India to follow the example of Rajasthan, which has already granted legal status to Electropathy. On 30 April 2025, Rajasthan officially notified the formation of a five-member State Electropathy Board, paving the way for structured development, regulation, and education in this medical system.

He welcomed recent political support from states like Uttar Pradesh, where Minister Dr. Sanjay Nishad has reportedly raised the issue with Chief Minister Yogi Adityanath and Deputy CM Brajesh Pathak. Similar advocacy efforts are underway in Himachal Pradesh, led by the Electro Homeopathy Development and Welfare Society, which has submitted a formal memorandum to Health Minister Dhani Ram Shandil.

While addressing the press conference Dr. Singh said that the time has come for India to recognize Electropathy as a valid system of medicine at the national level. With growing support from elected leaders and the success of state-led models like Rajasthan, we urge the Central Government to bring forward legislation that ensures protection, registration, and development of Electropathy for the benefit of millions.

वार्ड नंबर 24 में वाटर वर्क्स  ने लगाया विशेष जागरूकता कैंप

By 121 News
Chandigarh, May 24, 2025:--चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 24 में पब्लिक हेल्थ वाटर वर्क्स  की तरफ से एक विशेष जागरूकता कैंप लगाया गया। सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में सीनियर डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैम्प जागरूकता कैम्प में किसी ने नए वाटर कनेक्शन, पानी के बिलों का भुगतान, टी टी वाटर, पानी के मीटर में खराबी, लो प्रेशर और वाटर विभाग से सम्बंधित कोई भी डिस्प्यूट हो उसके लिए जानकारी दी गई। इस मौके पर मीटर कनेक्शन के जे ई अरविंद कुमार, टी टी वाटर के जे ई-  सुखराज देओल, टी टी वाटर के मीटर रीडर्स ने हिस्सा लिया।

सीनियर डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि  पिछले कुछ समय से वार्ड निवासियों की ओर से वाटर वर्क्स से सम्बंधित समस्याओं को लेकर शिकायतें आ रही थी। लोगों का कहना था कि नए पानी के कनेक्शन और बिल को लेकर काफी दिक्कत आ रही है। उसी को ध्यान में रखते हुए पब्लिक हेल्थ वाटर वर्क्स  के सहयोग से यह विशेष जागरूकता कैम्प आयोजित किया गया है। इस अवसर पर वार्ड और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने अपने बिलों का और पानी के सम्बंध में आ रही विभिन्न समस्याओं से विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और ज्यादातर समस्याओं का समाधान मौके पर करवा दिया गया।

इस मौके पर एसडीओ ललित ने लोगों की चार से छह महीने की किश्त बनाकर लोगों को पानी के बिल भुगतान करने के लिए कहा। ताकि उनका पानी का कनेक्शन ना कटे।

Friday, 23 May 2025

Amazing Performances by the Students of Kendra

By 121 News
Chandigarh, May 23, 2025:--Pracheen Kala is a non- profitable organization dedicated to promotion and propagation of art and culture has organized another episode of Parampara a regular monthly series by the students of the Kendra here today in which the students showcased their talent. In this programe near about 43 students from age 5 to 60 years performed. They presented vocal presentations under the guidance of our able teacher Surjeet Kumar and Amandeep Gupta. 

The programme was organized at M.L.  Koser Indoor Auditorium at  4:00 pm onwards. Dr. Samira Koser , Deputy Registrar was  also present on this occasion.

Students  begin the program with invocatory piece  Saraswati Vandana followed by Japji Sahib based composition . Then they moved on to present beautiful compositions based on rag Khamaj  and rag Bihag. Then they  doled out with Sargam geet and geetmala followed by Bhajan "Vaishanav  jan ko" and " Achyutam Keshavam Krishan Damodaram ". Then Tabla Solo  in teen taal was presented.  Then students presented some more famous bhajans  like "mera apki kripa se" and "Shiv Kailashon ke vasi" , " o palanhare" and Ram stuti amidst applause.

The concluding part was studded with Ghazal performances by the Students of Kendra who gave the abundant proof of excellent training by their Guru while presenting their melodic performances.
  Dr. Samira Koser, Registrar Pracheen Kala Kendra praised the students as well as teachers.