Wednesday, 30 June 2021

ऊषा इंटरनेशनल ने पेश किए सजावटी सीलिंग पंखे

By 121 News

Chandigarh June 30, 2021:- अब सीलिंग पंखे साधारण से ब्लेरड्स के साथ महज कमरे में हवा देने के लिए नहीं जाने जाते। आज के सीलिंग पंखों में किसी भी कमरे की अंदरूनी खूबसूरती में चार चांद लगाने की ओर झुकाव नजर आता है। चाहे आप अपने नए घर की साज-सज्जा के बारे में सोच रहे हों, या अपने घर का रेनोवेशन कराना चाहते हों, शानदार ढंग से डिजाइन किया गया उच्चक प्रदर्शन देने वाला पंखा आपके कमरे के लुक को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के साथ उसमें ग्लैमर भी जोड़ता है।

पंखे अब घरेलू सजावट के सामान का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। ऊषा के खबसूरत और स्मार्ट लुक के ब्लूम सीरीज सीलिंग फैंस कंपनी के पंखों के मजबूत पोर्टफोलियो की शानदार पेशकश है। फूलों से प्रेरित ये पंखे समकालीन हैं, फीचर्स से लैस है और जबर्दस्त परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इनका आकर्षक लुक किसी भी घर के लिए इन्हें बेहद जरूरी खरीदारी बना देता है।

फूलों से प्रेरित पंखों की यह जिंदादिल और खूबसूरत सीरीज गुडबीय डस्ट फिनिश के साथ आती है। इससे पंखों पर धूल जमा नहीं होती। इससे पंखों की सफाई काफी सुविधाजनक तरीके से बिना किसी परेशानी के की जा सकती है। ये पंखे कम वोल्टेज पर चलते हैं और कमरे में जबर्दस्त ढंग से हवा फेंकने के लिए इनके ब्लेड के डिजाइन को काफी अनोखा बनाया गया है। इन पंखों का पूरा जोर आपको पूरे दिन तरोताजा बनाए रखने और ठंडक पहुंचाने पर है।

लिली और डहलिया दोनों पंखें चार ब्लेड के साथ आते हैं । यह  16-पोल की मजबूत मोटर से लैस हैं, जिससे यह पंखे काफी लंबे समय तक चलते हैं। यह हवा की जबर्दस्त डिलिवरी (250 सीएमएम) और रफ्तार (280 आरपीएम) प्रदान करते हैं। ये पंखे पीपीजी एशियन पेंट्स की नोवेल सिलेन तकनीक के साथ आते हैं, जिससे इन पंखों पर धूल, तेल, नमी, खरोंच और दाग नहीं लगते इसलिए भीषण गर्मी के मौसम में यह अधिक स्थायित्व प्रदान करते हैं।

बेहद खूबसूरती से तैयार किए गए ये पंखे दोहरे रंगों के डिजाइन में उपलब्ध हैं। इसमें  स्पार्कल व्हाइट और सिल्वर, स्पार्कल ब्लैक और मैरून और स्पार्कल ब्राउन और गोल्ड शामिल हैं। ऊषा ब्लूम लिली की कीमत 5505 रुपये है। यह दो साल की वारंटी के साथ मिलता है। ऊषा ब्लूम डहलिया की कीमत 5295 रुपये है। ये पंखे पूरे भारत में खुदरा दुकानों पर उपलब्ध हैं।

ऊषा इंटरनेशनल की ब्लूम सीरीज में शामिल यह पंखा गर्मियों के फूलों की कोमल खूबसूरती से प्रेरित है। नया ब्लूम बेलफ्लॉवर काफी स्टाइलिश है। यह तीन रंगों, मैरून के साथ स्पार्कल ब्लैक, गोल्ड के साथ स्पार्कल ब्राउन और सिल्वर के साथ स्पार्कल व्हाइट में मिलता है। 1300 एमएम के स्वीप के साथ इसके ब्लेड का अनूठा डिजाइन इसे जबर्दस्त हवा की डिलिवरी करने और इस पर अपना फोकस रखने में सक्षम बनाते हैं। इसमें एक अनोखी सेल्फ प्रोटेक्टिव एंटी-जर्म नैनो टेक्नोलॉजी शामिल है, जो पंखों की रेंज को मजबूती देती है और स्वच्छ हवा को चारों ओर फैला देती है।

जो लोग अपने घरों की सजावट करना चाहते हैं, उनके लिए ये पंखे खूबसूरती और क्रियाशीलता के आदर्श मिश्रण के साथ बिल्कुल उपयुक्तह हैं। यह 250 सीएमएम की दर से काफी तेजी से हवा फेंकते हैं और इसकी स्पीड 300 आरपीएम की है। ब्लूम बेलफ्लॉवर पर किसी तरह की धूल नहीं जमती और न ही तेल, पानी, खरोंच और दाग लगते है। यह 100 फीसदी कॉपर मोटर के साथ आता है। दो साल की वारंटी के साथ, ऊषा ब्लूम बेलफ्लॉवर की कीमत 4495 रुपये है।

ऊषा इंटरनेशनल के ब्लूम प्रिमरोज पंखे किसी भी घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऊषा इंटरनेशनल के ब्लूम प्रिमरोज पंखे बेहतरीन तकनीकी खूबियों और गुडबाय डस्ट फिनिश से लैस हैं। 1250 एमएम के स्वीप के साथ, इन पंखों का अनोखा डिजाइन कमरे में ज्यादा हवा फेंकने और थ्रस्ट में सक्षम बनाता है। इसकी रफ्तार 380 आरपीएम है। यह धूल, तेल, पानी, खरोंच और दाग प्रतिरोधक है। प्रिमरोज़ फूलों की खूबसूरती से प्रेरित ये पंखे 230 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट की दर से हवा की डिलिवरी करते हैं। 78 वॉट ऊर्जा की खपत होती है। ये पंखे कम वोल्टेज पर शानदार प्रदर्शन देने का वादा करते हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए इसे एक मजबूत और टिकाऊ खरीदारी बनाते हैं।

ब्लूम प्रिमरोज पंखे दोहरे रंगों के डिजाइनों में मिलते हैं। इनकी रेंज में स्पार्कल गोल्डन एवं चेरी, स्पार्कल गोल्डन एंड ब्राउन और स्पार्कल व्हाइट शामिल हैं। 3595 रुपये की कीमत वाले ये पंखे दो साल की वारंटी के साथ आते हैं।

उड़ान पर कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान पूरे भारत में 1.5 करोड़ 'कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स' बेचे गए

By 121 News

Chandigarh June 30, 2021:- उड़ान, इंडिया की सबसे बड़ी बिजनस टू बिजनस (बी2बी) ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म, ने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे गए 'कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स' के बारे में आज जानकारी साझा की। प्लेटफार्म पर 400 से अधिक विक्रेताओं द्वारा 5,000 पिन कोड्स में 23,000 से अधिक ऑर्डर्स को पूरा करते हुए 1.5 करोड़ 'कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स' बेचे गए। प्लेटफॉर्म ने इस दौरान सुरक्षात्मक मास्क्स, फेस शील्ड्स और पीपीई सूट्स इत्यादि उत्पादों की मांग में पाँच गुना से अधिक का इजाफ़ा देखा। भारत में कोविड -19 की दूसरी लहर की संकटपूर्ण स्थिति के दौरान भी, उड़ान ने देश भर में रीटेल विक्रेताओं को 'कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स' की नियमित और निरन्तर आपूर्ति की। दूसरी लहर के दौरान सुरक्षात्मक मास्क्स की मांग 1.1 करोड़ से अधिक हो गई, जिससे यह प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक बिकने वाला उत्पाद बन गया। इस अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म ने 750 से अधिक शहरों और कस्बों में 1,00,000 से ज्यादा फेस शील्ड्स, ऑक्सीमीटर्स, पीपीई सूट्स और किट्स, इन्फ्रारेड थर्मामीटर्स और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं की भी आपूर्ति की।

मार्च के बाद से दूसरी लहर के धीरे-धीरे कम होने तक, असम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और बिहार राज्यों को कुल 60 लाख 'कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स' भेजे गए। उड़ान प्लेटफॉर्म पर हुए 'कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स' के कुल ऑर्डर्स में से 50% से अधिक की हिस्सेदारी इन राज्यों की थी। तेजपुर, शिवसागर, धुबरी, उत्तरी लखीमपुर (असम) और बालुरघाट, कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) जैसे टियर 2 और 3 शहरों में ऑक्सीमीटर्स और फेस मास्क्स की अधिक मांग देखी गई। जबकि प्लेटफॉर्म पर फेस शील्ड्स के ज्यादातर ऑर्डर्स आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और असम से आए थे। इन्फ्रारेड थर्मामीटर्स की सबसे अधिक बिक्री आंध्र प्रदेश और इसके बाद तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में हुई। पीपीई सूट्स और किट्स की मांग में आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश और उड़ीसा क्रमशः अग्रणी थे।

उदय भास्कर, हेड - लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, जेनेरल मरचेनडाइज (नॉन - फ़ूड बिज़नेस), उड़ान, ने कहा कि कोविड -19 की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के कारण, रीटेल विक्रेताओं की आपूर्ति श्रृंखला और डिस्ट्रब्यूशन इकोसिस्टम बाधित हो गयी थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में हमने अपने प्लेटफॉर्म पर खरीदारों को उचित मूल्य पर 'कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स' की नियमित, निरंतर और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित किया। इससे रिटेल विक्रेताओं द्वारा अंतिम ग्राहक को निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हुई, जिससे आर्थिक गतिविधि भी चलती रही जो ऐसी अवधि में अर्थव्यवस्था के पहियों को गतिशील रखने के लिए बहुत ज़रूरी था।"
प्लेटफॉर्म पर रीटेल विक्रेताओं ने अपने घरों और दुकानों में आराम से रहते हुए उड़ान ऐप पर ऑर्डर्स दिए और घर-पहुँच सेवा का लाभ उठाया। उड़ान ने अपनी मजबूत और विश्वसनीय आपूर्ति-श्रृंखला और लॉजिस्टिक नेटवर्क के माध्यम से 12,000 पिन कोड्स और 900 से अधिक शहरों में इन ऑर्डर्स की आपूर्ति की।