Thursday, 3 August 2023

संतोष ही सबसे बड़ा धन है, असंतोष ही गरीबी है: आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज

By 121 News
Chandigarh, August 03, 2023:- दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर-27 B में विराजमान आचार्य श्री सुबल सागर जी गुरूदेव ने कहा- हे भव्य आत्माओं ! मन के अंदर संतुष्टि नहीं होना ही आदमी की दरिद्रता है भिखारी वह नहीं, जो रोटी मांगता फिरता है, सबसे बड़ा भिखारी वह है, जो लोभी है। लोभ-लालच आदमी को दौड़ाता है और अंत में नीचे पटक देता है।

एक राजा की सवारी मंदिर जाने के लिए निकली। मंदिर में राजा पहुँचा। बाहर एक भिखारी आया और राजा का इंतजार करने लगा। सोचा कि राजा बाहर आएगा तो आज उससे कुछ माँगेंगे। राजा से बहुत कुछ मिल जाएगा।

भिखारी मंदिर के बाहर बैठा राजा की प्रार्थना सुन रहा था। राजा ने भगवान् से अपनी शोहरत चौगुनी करने की प्रार्थना की, आरती की और बाहर आ गया। राजा ने बाहर बैठे भिखारी को देखकर कहा क्या चाहिए? भिखारी ने कहा एक भिखारी दूसरे भिखारी को क्या दे सकता है? राजा ने कहा- क्या मतलब? अरे राजन् मैं समझता था कि इस दुनिया में मैं ही सबसे दरिद्र हूँ, पर आज आपकी प्रार्थना सुनकर लगा कि मुझसे भी बड़े दरिद्र इस दुनिया में बहुत से हैं मेरी दरिद्रता तो एक-दो रूपये में संतुष्ट हो जाती है। पर आप तो इस दुनिया के सबसे बड़े दरिद्र हैं, जो इतना विशाल राज्य के एक मात्र राजा होते हुए भी अपनी शोहरत को चार गुना करने की भगवान् से प्रार्थना की। राजा शर्मिन्दा हुआ और उसे एहसास हुआ कि वास्तव में मेरा असंतोष ही मेरी दरिद्रता है ।

तीव्र कषायों के वशीभूत हुआ यह मनुष्य संतोष को प्राप्त नहीं कर सकता है। दिन-रात पैसों के कमाने के लिए परिश्रम करता है अपने परिवार को अच्छे से समय नहीं दे पाता उनसे प्यार से दो बातें कर सके बैठ कर इतना समय ही नहीं है।

दुनिया में असंतोषी मनुष्य सुख शांति प्राप्त करने के लिए कमाई करता है, लेकिन यह कमाई कभी पूरी नहीं होती है। क्योंकि कमाई शब्द को ध्यान से देखो तो पता चलेंगा कि वह कह रही है कि कम + आई अर्थात् इसकी कभी पूर्ति नहीं हो सकती है। हमारे पापा जी दादा जी दादा के दादा जी आदि की कभी पूर्ति नहीं है यही हालत हमारी है। इसलिए संभल जाओ अभी भी समय है। संतोषी प्राणी / मनुष्य हमेशा सुखी रहता | है संतोष ही सबसे बड़ा धन है। 
यह जानकारी संघस्थ बाल ब्र. गुंजा दीदी एवं श्री धर्म बहादुर जैन जी ने दी ।

Load The Box Book Fair by 'Kitab Lovers' at Lajpat Rai Bhawan from Aug 5

By 121 Newd
Chandigarh, August 03, 2023:-A 9-day book fair will be held at Lajpat Rai Bhawan, Madhya Marg, Near Petrol Pump, Sector 15B, Chandigarh, under the aegis of Kitab Lovers. The books will be available at affordable prices from August 5 to 13. The fair will 
feature more than 10 lakh new and pre-loved books ranging from 20+ genres.

What makes Kitab Lovers book fair special is its innovative 'Load the Box' concept, wherein customers who visit the fair can make one-time payment for a box and fill the box with as many books as the box can hold. The boxes are available in three sizes ranging from Rs 1200 to Rs 3000.

Talking about the fair, Rahul pandey, co-founder and CEO of Kitab Lovers, said that we are delighted to host the book fair in Chandigarh. This is our third event in the city, and we are so happy to come back here. We offer books at very affordable cost and most importantly, serve a wide range of book readers. From toddlers to senior citizens, whether customers are into mystery, self-help, romance, fiction or non-fiction, we have books for everyone.

While talking about the book-reading habits of Indians, Rahul added that especially in the digital age that we live in today, the book-reading habit has declined drastically. While the internet and social media offer us tremendous entertainment, they can never replace the wealth of knowledge that a good book can offer. We urge more people, especially parents to attend the fair, browse through the books on display, and see if you can fall in love with reading again.

Since its inception in 2019, Kitab Lovers has hosted over 50 book fairs in 20 cities all over India. Through its 'Load the Box' campaign, Kitab Lovers is on an ambitious mission: to make reading affordable and accessible for every Indian and spread the love and joy for reading all over the country. Competitions are also being organized at the book fair and the winners will be rewarded with free book boxes and discount vouchers. We have a Hindi books section of over 500 titles, there will be a reading corner where people can feel their mental and personal space while reading a book. In book fair, we are also offering separate section for newly launched titles, covering selected writers from all over the country.

नो-वेंडिंग जोन को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को मद्देनज़र रखते हुए रद्द किया जाना चाहिए: मनोज शुक्ला

By 121 News
Chandigarh, August 03, 2023: रेहड़ी-फड़ी वाले समाज का अभिन्न अंग हैं। अगर कानून की बात की जाए तो किसी भी शहर की आबादी के अनुपात में 2.5 प्रतिशत वेंडर्स का होना जरूरी है। और यहां तक कि चण्डीगढ़ के हेरिटेज क्षेत्र में आते पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में भी जब वेंडर्स को हटाने का मामला उठा तो माननीय अदालत को भी इसमें दखल देते हुए वेंडर्स को हटाने पर रोक लगाने का आदेश पारित करना पड़ा। ये बातें आज रेहड़ी-फड़ी संघर्ष कमेटी एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह व अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में शहर के रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्याओं से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि सेक्टर 1 से 6 तथा सेक्टर 17 में जो नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है, उसे पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को मद्देनज़र रखते हुए रद्द किया जाना चाहिए तथा साथ ही जहां सर्वे के दौरान वेंडर्स काम कर रहे थे, उन्हें वहीं कार्यरत रहने देना चाहिए। 
उन्होंने एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा कि एसेंशियल सर्विस प्रोवाइडर, नॉन-एसेंशियल सर्विस प्रोवाइडर और मोबाइल वेंडर की जो श्रेणियां प्रशासन ने तय की हैं, उनमें संशोधन की जरूरत है। जैसे जूस वालों को एसेंशियल सर्विस प्रोवाइडर की श्रेणी में रखा जाना चाहिए क्योंकि आजकल स्वास्थ्य कारणों से जूस का सेवन करना अति आवश्यक हो गया है। इसलिए जूस वालों को इस श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। गोलगप्पे-टिक्की वाले भी इस श्रेणी के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने आगे कहा कि सर्वे में धांधली की वजह से ओरिजिनल वेंडर सर्वे से वंचित रह गए थे। हर 5 साल बाद सर्वे का कानूनन प्रावधान है, इसलिए सर्वे दोबारा कराया जाए।
टूरिस्ट प्लेस में जो भी वेंडर्स हैं, उन्हें वहीं पर व्यवस्थित किया जाना चाहिए व टूरिस्ट पैलेस के लिए टाउन बिल्डिंग कमेटी द्वारा बैठक कर पॉलिसी बनाई जाए। साथ ही टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक प्रति माह होनी चाहिए, जैसा कि प्रावधान है।
शहर के आबादी के अनुसार 2.5 फीसदी वेंडर्स होने जरूरी, जबकि चंडीगढ़ में ये अनुपातन कम हैं, इसलिए दुबारा सर्वे के माध्यम से इस कमी को पूरा करवाया जाए। लाइसेंस प्राप्त वेंडर्स की जो जगह 4 × 6 है उसे बढ़ाकर 7 × 9 किया  जाए। सेक्टर 19, सेक्टर 22, सेक्टर 17 को छोड़कर शहर के सभी वेंडर को फर्स्ट कैटेगरी से निकालकर सेकंड कैटेगरी में डाला जाए ताकि वेंडरों को फीस भरने में आसानी हो सके।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी मुकेश गिरी, राजिंदर कौर, रणजीत सिंह, अखिलेश सक्सेना बी बॉबी मेहता आदि भी मौजूद रहे।

Wednesday, 2 August 2023

कथा व्यास श्री हरि शरण करेंगे श्री राम कथा

By 121 News
Chandigarh, August 02, 2023:- श्री सनातन धर्म मन्दिर, सैक्टर 11-बी, चंडीगढ़ द्वारा श्री राम कथा का दिव्य आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जो सेक्टर 11 की मार्किट से होती हुई  मदिर परिसर तक धूमधाम से बैंड बाजे के साथ निकाली  गई। कलश यात्रा उपरांत कथा आरती की गई व सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कथा व्यास श्री हरि शरण जी होंगे जो 7 अगस्त तक रोजाना शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक मंदिर परिसर में कथा-प्रवचन व भजन-कीर्तन करेंगे। 

गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर 53 में चलाया पौधारोपण अभियान

By 121 News
Chandigarh, August 02, 2023:- यूथ इनोवेटिव सोसाइटी, चंडीगढ़ द्वारा 28 जुलाई 2023 को गवर्नमेंट हाई स्कूल 53, चंडीगढ़ में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय पार्षद जसवीर सिंह बंटी थे। जसबीर सिंह बंटी ने हरित वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किये जा रहे कार्यों के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका, श्रीमती सुमन जयसवाल, स्टाफ सदस्यों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।  इको क्लब के सदस्यों ने औषधीय पौधे रोप कर, उपस्थित अतिथियों को उनके फायदे बताए।
  इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और छात्रों के सर्वश्रेष्ठ कार्य को बोर्ड पर प्रदर्शित भी किया गया।  अतिथियों, स्टाफ सदस्यों और एसएमसी सदस्यों ने स्कूल के हर्बल गार्डन, कैलाश वाटिका में पौधे लगाए।  इस दौरान संगीत के विद्यार्थियों ने समूह गीत 'आओ मिलकार पेड़ लगायें' से सभी का मन मोह लिया।  प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमन जयसवाल ने मुख्य अतिथि जसवीर सिंह बंटी और यूथ इनोवेटिव सोसाइटी के सचिन को पर्यावरण में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

स्वास्थ्य विभाग यूटी चंडीगढ़ मिशन इंद्रधनुष 5.0 (आईएमआई 5.0) पर एक स्टेट मीडिया सेंसिटाईज़ेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

By 121 News
Chandigarh, August 02, 2023:- स्वास्थ्य विभाग यूटी चंडीगढ़ ने मूमेंटम रूटीन इम्युनाईज़ेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड ईक्विटी प्रोजेक्ट के सहयोग से इंटेंसिफाईड मिशन इंद्रधनुष 5.0 (आईएमआई 5.0) पर एक स्टेट मीडिया सेंसिटाईज़ेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा एमडी एनएचएम, यूटी चंडीगढ़ और डॉ मंजीत सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी, चंडीगढ़ प्रशासन मौजूद थे। इस बैठक में बच्चों के टीकाकरण एवं मौजूदा चुनौतियों के बीच प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने के महत्व पर रोशनी डाली गई। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित मीडिया प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य अधिकारियों, और सामुदायिक अंशधारकों ने हिस्सा लिया और एक साथ आकर सभी ने इंटेंसिफाईड मिशन इंद्रधनुष 5.0 की सफलता का समर्थन किया।

 

टीकाकरण के कवरेज को सीमित करने वाले विभिन्न तत्वों को संबोधित करते हुए आईएमआई 5.0 का लक्ष्य उन आबादियों पर केंद्रित है, जो बाधाओं का सामना करती हैं, और बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने का प्रयास करती हैं, जो रूटीन टीकाकरण की गतिविधियों में छूट गए हैं। राज्य में ब्लॉक, जिला और राज्य के स्तर पर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा चुका है और टीकाकरण से वंचित एवं आंशिक रूप से टीकाकरण करा चुके लोगों तक पहुँचने तथा टीकाकरण की दिनचर्या में उनका समावेशन सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया गया है। आईएमआई 5.0 हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने के लक्ष्य के साथ 0 से 5 साल के उन बच्चों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें कोई भी टीका नहीं लग पाया है। इसके अलावा, यह अभियान देश से खसरा और रुबेला का उन्मूलन करने तथा यह सुनिश्चित करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है कि 5 साल से छोटे हर बच्चे को मीज़ल्स एंड रुबेला कंटेनिंग वैक्सीन (एमआरसीवी) की दो खुराकें मिल सकें।

 

डॉ. सुमन सिंह, निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा एमडी एनएचएम, यूटी चंडीगढ़ ने कहा कि आईएमआई 5.0 उन लोगों तक पहुँचने की दृढ़ प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, जिन्हें कोई टीका नहीं लग सका है ताकि टीकाकरण के अंतर को कम किया जा सके और बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुरक्षित हो। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक टीका लग सके, तथा हमारे क्षेत्र में प्रतिरक्षा मजबूत बने। द मूमेंटम रूटीन इम्युनाईज़ेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड ईक्विटी प्रोजेक्ट के सहयोग से हमारी हैल्थकेयर टीमों एवं हमारे समुदाय की मदद के साथ हम बच्चों की सेहत व स्वास्थ्य में परिवर्तन लाने और चंडीगढ़ को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए दृढ़ निश्चित हैं।

 

डॉ. मनजीत सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी, चंडीगढ़ प्रशासन ने आईएमआई 5.0 में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आईएमआई 5.0 में मीडिया की एक अहम भूमिका है, जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। टीकाकरण की उपयोगिता का प्रभावशाली संचार करने में मीडिया प्रोफेशनल्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो सामुदायिक संलग्नता बढ़ाती है, और इससे टीकाकरण का कवरेज बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। जागरुकता बढ़ाकर और मिथकों को तोड़कर पत्रकार इस जीवनरक्षक अभियान की सफलता में काफी बड़ा योगदान देते हैं। हमारा मानना है कि टीकाकरण की बाधाओं को संबोधित कर और लक्ष्य पर केंद्रित दृष्टिकोण लागू करके हम बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की सेहत व स्वास्थ्य की सुरक्षा में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

 

डॉ गोपाल कृष्ण सोनी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मूमेंटम रूटीन इम्युनाईज़ेशन ने कहा कि मूमेंटम रूटीन इम्युनाईज़ेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड ईक्विटी प्रोजेक्ट ने 18 राज्यों की सरकारों को कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने में मदद की। कोविड-19 के टीकाकरण अभियान से मिली सीख का उपयोग बच्चों के रूटीन टीकाकरण के लिए किया जाएगा। यह परियोजना कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाली आबादियों को प्रेरित कर रही है, टीका लगवाने की उनकी झिझक को दूर कर रही है, और टीकाकरण अभियान में सामुदायिक सहभागिता बढ़ा रही है। आईएमआई 5.0 में हमारे सामूहिक प्रयासों से हमें एक ऐसे भविष्य का मार्गदर्शन मिलेगा, जिसमें रोकथाम योग्य बीमारियों का कोई खतरा नहीं होगा। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, मीडिया, एवं समुदाय के साथ गठबंधन कर एवं सबके बीच मजबूत साझेदारी का विकास कर हमें विश्वास है कि हम टीका लगवाने की झिझक को दूर कर पाएंगे, और एक स्वस्थ एवं बीमारी से मुक्त समाज का निर्माण कर पाएंगे।

 

इस अभियान का एक महत्वपूर्ण पहलू यूएन-विन पोर्टल द्वारा टेक्नॉलॉजी का उपयोग है। यह अभिनव प्लेटफॉर्म स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की प्रभावशाली निगरानी एवं ट्रैकिंग करने में समर्थ बनाता है, ताकि इसका विस्तृत कवरेज एवं समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

AIPL Ludhiana T10 Cricket Bash from August 3-6

By 121 News
Ludhiana, August 02, 2023:- Advance India Projects Limited (AIPL) is hosting the AIPL Ludhiana T10 cricket tournament from August 3-6, 2023 at AIPL DreamCity Ludhiana. Eight teams from all over Ludhiana's corporate circuit are taking part in the event.

In addition to trophies, winners shall receive Rs 21,000 as prize money while runners up shall get Rs 11,000. Daily matches shall have a man of the match who shall be suitably rewarded.

Each match will be of 10 overs each and each team shall have the standard 11 players each. The teams participating are: Majority Cricket Club, Goodwill, Spartans, Thunder Strikers, Indians, Titans, Royals and AIPL Ludhiana Titans.

Speaking at the coming together of the city's cricket enthusiasts, Shamsheer Singh Director AIPL said that the objective behind the initiation of this T10 cricket tournament at AIPL is to give opportunities to Sports enthusiasts in Ludhiana's Corporate Offices to come together as teams, boost employee morale and to provide these Sports lovers with an opportunity to showcase their Sporting abilities for their respective organizations. Sports plays a crucial role in bridging gaps in competitive environments and is a great medium for bonding and building networks amongst the industry members.'

AIPL DreamCity Ludhiana has always promoted a healthy lifestyle. While the green environs of the township help citizens live a healthier life, they have also promoted sports and have organised various tournaments on a regular basis. While this cricket tournament is one such example, the township recently also organised a marathon in this regard.

The importance of being outdoors and playing Sports for Corporate executives is very underrated. Sports can teach values such as fairness, teambuilding, equality, discipline, inclusion, perseverance and respect and facilitates the building of strong bonds that translate to the workplace well.

Team members are being invited with their family members to witness these exciting matches. Players and guests shall be served with refreshments.

प्राचीन कला केंद्र 4 और 5 अगस्त को मल्हार उत्सव का करेगा आयोजन

By 121 News
Chandigarh, August 02, 2023:-प्राचीन कला केंद्र ने वर्षा ऋतु के आगमन पर अपने आगामी संगीत कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा करने के लिए आज यहां प्रेस क्लब सेक्टर -27, चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मल्हार उत्सव का आयोजन वर्षा ऋतु  के संग ठुमरी, चैती, कजरी, झूला आदि से सजी संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ  किया जा रहा है और जब भी  ठुमरी के बारे में बात होती है तो ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी जिन्हें संगीत जगत में प्यार से अप्पाजी कहा जाता था , का नाम सबसे पहले याद आता है । प्राचीन कला केंद्र द्वारा संगीत के क्षेत्र में गिरिजादेवी जी के अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें एक प्रेमपूर्ण श्रद्धांजलि मल्हार उत्सव के रूप में दी जा रही है।   गिरिजा देवी के प्रमुख शिष्याएँ  सुनंदा शर्मा, रूपन सरकार सामंत, स्वर्णिमा गुसाईं और कोयल दासगुप्ता इस उत्सव में अपने उत्कृटष्ट प्रदर्शन से संगीत प्रेमियों को सुरों के रंगो से सराबोर करेंगे

उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि  बनवारी लाल पुरोहित, माननीय राज्यपाल और प्रशासक यूटी चंडीगढ़ द्वारा किया जाएगा। । उत्सव 4 और 5 अगस्त को प्रतिदिन शाम 6:30 बजे टैगोर थिएटर में आयोजित किया जाएगा। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी केंद्र की रजिस्ट्रार डॉ. शोभा कौसर, सचिव  सजल कौसर, डॉ समीरा कौसर के साथ जाने माने कला समीक्षक एस डी शर्मा भी उपस्थित थे।

रत्नत्रय से अनंत सुख की प्राप्ति: आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज

By 121 News
Chandigarh, August 02, 2023:-सम्यग्दर्शन को रत्नत्रय में प्रमुखता देते हुए एक सम्य्ग्दृष्टि जी में क्या-क्या विशेषताएं होती हैं इस पर अध्ययन करते हुए आचार्य कुन्द कुन्द स्वामी महाराज कह रहे हैं कि उसमें वात्सल्य, विनय, अनुकम्पा (दया), रत्नत्रय मार्ग में गुणों प्रशंसा, उपगूहन, स्थितिकरण, आर्जव आदि गणों का होना कहा है जिस प्रकार तत्काल प्रसूता गाय अपने बछड़े पर स्नेह रखती है उसी प्रकार एक धर्मात्मा व्यक्ति दूसरे धर्मात्मा व्यक्ति को देखकर उसके अंदर वात्सल्य / प्रेम के भाव होना चाहिए। यही वात्सल्य है न कि एक दूसरे को देखकर ईर्ष्या, मात्सर्य, अहंकार,निंदा का भाव होना।

गुरुजनों के आने पर उठकर खड़े होना, उनके सम्मुख जाना, हाथ जोड़कर नमस्कार करना, चरण-वन्दना आदि करना ऐ विनय है दुःखी मनुष्यों को देखकर करुणाभाव अर्थात् दया के भाव होना कि हे भगवान इन जीवों के दुःखों को दूर करो ऐसी भावना भाना यह अनुकम्पा गुण है। इसी अनुकम्पा को देखते हुए एक सम्यग्दृष्टि मनुष्य उसकी सहायता करता है उसको योग्य वस्तु देने में भी तत्पर रहता है।

निर्ग्रन्थता ही मोक्षमार्ग है परिग्रह सहित अर्थात् वस्त्र आभूषण को धारण करने वाले मनुष्य कभी भी मोक्ष सुख को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इस प्रकार मोक्ष मार्ग में लगे हुए व्यक्तियों के गुणों की प्रशंसा करना मार्ग गुण प्रशंसा है।

बालबुद्धि वाले मनुष्यों के द्वारा एवं असमर्थ मनुष्यों के द्वारा मोक्षमार्ग में उत्पन्न दोषों का ढकना या उन दोषों को छिपाना उपगूहन गुण है और मार्ग में भ्रष्ट होते हुए मनुष्यों का फिर से उन्हें सद मार्ग  में
स्थापित करना स्थितिकरण अंग है और सम्य्ग्दृष्टि मनुष्य सरल परिणामों वाला होता है। 
इन्हीं गुणों को धारण करता हुआ वह सम्य्ग्दृष्टि, सम्यग्ज्ञान और सम्यग्चारित्र की पूर्णता को प्राप्त करता हुआ अनंत सुख को प्राप्त करता है जहां से फिर उसे कभी लौटकर आना नहीं होता है अर्थात् रत्नत्रय गुणों की पूर्णता को प्राप्त कर लेता है। तीनों लोगों में और तीनों कालों में यह रत्नत्रय गुण ही पूज्य है इसको धारण करने वाला भी पूज्यता को प्राप्त कर लेता है।

हुए भक्तामर स्त्रोत दीप अर्चना का आयोजन आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में चंडीगढ़ जैन समाज के द्वारा किया जा रहा है आप सभी इसमें पधार कर अतिशय पुण्य प्राप्त करें।
यह जानकारी संघस्थ बाल ब्र. गुंजा दीदी एवं धर्म बहादुर जैन ने दी ।

याद ना जाए बीते दिनों की से मोहम्मद रफी को दी संगीत पुष्पांजलि

By 121 News
Zirakpur, August 02, 2023:-ग्लोबल आर्ट क्रिएशन (रजिस्टर्ड) द्वारा पदम श्री मोहम्मद रफी की 43 वीं बरसी के मौके पर  और शहीद ऊधम सिंह की याद में संगीतक सुरमयी शाम 'याद ना जाए बीते दिनों की', ढकोली जीरकपुर में आयोजित किया गया । इसमें लगभग 30 गायक-गायकियाओ और 150 संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया l 
 ग्लोबल आर्ट क्रिएशन के प्रधान और मुख्य संयोजक डॉ मनजीत सिंह बल  जो अमृतसर जिले में रफी साहब के जन्म स्थान कोटला सुल्तान सिंह के नजदीक गांव बल कलां से ही हैं, उन्होंने इस प्रोग्राम की टीम, अरविंद गर्ग, सरदार हरजीत सिंह तथा पहुंचे हुए गायक और श्रोताओं को खुशामदीद कहा और रफी साहब की फोटो पर फूल चढ़ाए l  प्रोग्राम की शुरुआत रफी साहब के गीत 'सुख के सब साथी दुख में ना कोई' से की. गायक-गायिकाओ की फेहरिसत मे अमीषा गुसाई, अशोक शर्मा, श्रीमती बबीता शर्मा, बंटी, चंदन राणा, अनिल मित्तल, श्रीमती अनीता रतन, सरदार गुरिंदर सिंह, श्रीमती अनुराधा शर्मा, सोलन से, हरजीत सिंह, चंडीगढ़ से सरदार जयदीप सिंह, जसपाल सिंह और राम आनंद; केवल सरीन, पंचकूला से,  मुकेश कुमार, राजकुमार, एसपी दुग्गल, श्रीमती संगीता नागपाल, संजीव धीमान पिंजौर से,  स्वामी बागबान कालका, सुरेश कुमार, सरदार विक्रम सिंह ने रफी साहब के गाए हुए गीतों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया l  
डॉ. मनजीत बल द्वारा रफी साहब  के जीवन, उनके संगीत सफर और उनके पंजाबी भाषा में गाए गीतों का भी जिक्र किया गया l  
कंचन भल्ला ने रफी के संगीत में पंजाबी फिल्म सस्सी-पुन्नू का रफ़ी और आशा का पंजाबी दो-गाना दस मेरे दिलबरा वे तु केडे अर्श दा तारा गाकर खूब वाहवाही बटोरी और गायक थे, कौशल श्रीमती पूनम, सतीश पापुलर और आर सी दास ।  रफी साहब के दर्द भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और आखिर में श्रीमती अनुराधा शर्मा ने और डॉ बल ने मेरे यार शब्बा खैर गाना गाया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ टैगोर थिएटर के पूर्व निर्देशक सरदार बलकार सिंह के साथ श्रोताओं ने भी डांस किया और बहुत तालियां बजाई।  श्रोताओं में कुछ विशेष नाम सूरज भान रिटायर्ड चीफ इंजीनियर, सरदार प्रीतम सिंह एडमिन,  सरदार पाल सिंह सुपरिटेंडेंट सिंचाई विभाग पंजाब, ओपी वर्मा, अरविंद गर्ग डिप्टी जनरल मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक, दीपक बाली,  प्रेम गर्ग समेत बहुत अजीज और मुअजिज शख्सियत हाजिर थे। मंच संचालन कंचन भल्ला, किशोर कुमार ( जानेमाने कलाकार और क्विज़ मास्टर) और संजीव धीमान ने किया l आखिर में अरविंद गर्ग ने कार्यक्रम में मौजुद सभी लोगो का धन्यवाद किया l 

9वां एंडोवास्कुलर और अल्ट्रासाउंड-गाईडेड वेनस इंटरवेंशन कोर्स (ईयूवीआईसी)-2023 फोर्टिस मोहाली में किया जाएगा आयोजित

By 121 News
Mohali, August 02, 2023:- वैरिकोज वेन्स तथा इसके प्रबंधन से जुड़े उन्नत उपचार विकल्पों पर जागरूकता फैलाने के लिए, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली 3 से 5 अगस्त तक 9वें एंडोवास्कुलर और अल्ट्रासाउंड-गाईडेड वेनस इंटरवेंशन कोर्स (ईयूवीआईसी)-2023 का आयोजन कर रहा है।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू 3 अगस्त को इस कोर्स का उद्घाटन करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता और फिटनेस उत्साही दीप शेरगिल भी उपस्थित रहेंगे।

वर्कशाॅप का आयोजन वेनस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वीएआई) और वास्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया (वीएसआई) के सहयोग से वास्कुलर सोसाइटी फॉर लिंब साल्वेज के तत्वावधान में किया जा रहा है और इसमें दुनिया भर के डॉक्टर भाग लेंगे। वेनस अल्ट्रासाउंड फिजिक्स और उपकरण, वेनस लाॅवर एक्ट्रमिटी के अल्ट्रासाउंड इवेल्यूएशन, वेन एब्लेशन प्रोसिजर के लिए मैपिंग और वेनस रोगों के प्रबंधन की समझ बढ़ाने के लिए सभी प्रतिनिधियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 30 से अधिक रोगियों की लाइव सर्जरी की जाएगी।

डॉ. रावुल जिंदल, डायरेक्टर, वास्कुलर सर्जरी, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली, जो सत्र की अध्यक्षता करेंगे और कोर्स का संचालन करेंगे, ने कहा कि तीन दिवसीय कोर्स वर्कशाॅप का उद्देश्य वैरिकाज - वेंस के लक्षणों, कारणों और उपचार विकल्पों के बारे में जागरूकता फैलाना है। वैरिकोज वेन्स से पीड़ित मरीजों के पैरों में नसें फैली हुई दिखाई देती हैं, जिससे दर्द, सूजन, खुजली और रक्तस्राव होता है। कुछ रोगियों को त्वचा पर पिगमेंटशन और पैर में अल्सर का भी अनुभव होता है। चिकित्सीय बीमारी का निदान क्लिनिकल परीक्षण और डुप्लेक्स अल्ट्रासाउंड के माध्यम से किया जाता है, और इन नसों को अलग करने की विभिन्न प्रक्रियाएं हैं। इस मौके पर डॉ. पीयूष चैधरी और डॉ. तरनवीर कौर भी मौजूद रहे।
 
वर्कशाॅप में वास्कुलर अल्ट्रासाउंड थ्योरी और मॉडलों और रोगियों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल होगाः आईजेवी/ फेमोरल वेन/ पोप्लिटियल वेन/फीमोरल आर्टरी/एक्सिलरी वेन / लोंग सैफेनस वेन और शॉर्ट सैफेनस वेन; मेडिकल स्टॉकिंग्स और फाॅर लेअर काॅम्पे्रशन स्टॉकिंग्स/ ईवीएलटी/आरएफ/फोम स्क्लेरोथेरेपी डीवीटी थ्रोम्बोलिसिस और आईवीसी फिल्टर का लाइव प्रदर्शन; कॉस्मेटिक वैरिकाज नसों का उपचार; स्टेम सेल और पीआरपी थेरेपी, वैरिकोज वेन के मैकेनिक-केमिकल एब्लेशन (एमओसीए), ग्लू तकनीक और अन्य नवीनतम प्रक्रियाओं का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर - फ्रांस से प्रो जीन फ्रेंकोइस, डॉ जीन पैट्रिक बेनिग्नी और डॉ पास्कल फिलोरीय; मिस्र से डॉ. वसीला ताहाय; तुर्की से डॉ. सुआट डोगांसी और डॉ. अहमद कुरसैट बोजकर्ट; यूके से डॉ. मार्क व्हाइटली, बुल्गारिया से डॉ. एलेना गोरानोवा और अल कदरा से डॉ. दीना मोहम्मद के साथ-साथ भारतीय डॉक्टर - डॉ. डीबी डेकीवाडिया, डॉ. आर पिंजला, डॉ. एम पटेल, डॉ. जयंत दास, डॉ. तरूण ग्रोवर, डॉ. एस पदारिया, डॉ. आर. वर्गीस, डॉ. एचएस बेदी, डॉ. डी सेल्वराज, डॉ. एस देसाई, डॉ. एनएन खन्ना और डॉ. लाडबंस कौर व्याख्यान देंगे और वर्कशाॅप का संचालन करेंगे। कोर्स में वैरिकाज वेन सर्विस प्रोवाइडर्स, सोनोग्राफर और अन्य एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स भी हिस्सा लेंगे।

इस बीच, 6 अगस्त को मनाए जाने वाले वास्कुलर सर्जरी डे पर डॉ. रावुल जिंदल और उनकी टीम पीजीआई से सुखना झील तक एक वॉकथॉन का आयोजन भी करेंगे।

Tuesday, 1 August 2023

How Indore-Based Start-Up became World's Largest Hotel Revenue Management Company
 
By 121 News
Chandigarh, August 01, 2023:- Retvens Services a Start-up based out of Indore started back in February 2022 and focussed on Empowering Hotels to boost their Business by doing Revenue Management and bringing in more clients.
 
Retvens Services started with 4 people closing their first client in the City of Lakes: Udaipur helping to boost their business and then there was no going back. Right now they are a team of more than 100 People with 150+ Hotels and a presence in 3+ Countries.
 
With their services, they earned their name and have established their reputation in Hospitality Industry. The CEO of the Company Prashant Mishra is on a mission bigger than revenue management, the company is not not only focused on boosting the Hotel Businesses but also looking forward to building Hospitality Community by bringing all the Hoteliers, Vendors, and Hotel Enthusiasts together on a platform R-Own.
 
In this journey, they are setting an example by opening World's Largest Hotel Revenue Management Head Quarters in Indore on 1st August 2023.
 
The event will have special guests from the hospitality industry all across the world from Oman, Dubai & Saudi Arabia. Mr. Julio Corredor, Mr. Sunil Gandhi, and Mr. Brajesh Sharma will leave a strong impression on everyone attending.
 
In this event, Prashant Mishra made announcements on how Retvens is helping to boose India's Tourism Business, Launching the R-Own Application (Hospitality Community Application) and focussing on how Retvens is going to help revive Himachal calling it #Retvens with Himachal.
 
The Directors of the company  Lata Mamnani,  Sejal Khiyani & Sachin Tiwari also discussed launching Retvens Hotels starting from Indore and how are they going to take forward this company.